Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़अडानी पावर प्लांट रायखेडा में मजदरो हड़ताल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

अडानी पावर प्लांट रायखेडा में मजदरो हड़ताल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन:बोले कांग्रेस करेगी मजदूरों के साथ आन्दोलन

तिल्दा नेवरा

तिल्दा रायखेड़ा के अदानी पावर कंपनी में कार्यरत मजदूरों के द्वारा अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल  14 वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को हड़ताल कर रहे  मजदूरों के समर्थन में पूर्व CM भूपेश बघेल धरना स्थल पर पहुंचे.श्री  बघेल के पहुंचने के पहले मजदूरों ने एक रैली निकाल कर अदानी पावर प्लांट के विरोध में नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया रैली में 1600 मजदूरों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए .  लगभग एक बजे भूपेश बघेल धरना स्थल पर पहुंचे जहां मजदूरों ने उनका जोशीला स्वागत किया .

सबसे पहले एटक  के केंद्रीय अध्यक्ष ने मजदूरों की 16 सूत्रीय मांगों के लेकर की जा रही हड़ताल के संबंध में भूपेश बघेल को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रबंधन किसी भी मांग को मानने को तैयार नहीं है .जबकि जितनी भी मजदूरों के द्वारा मांगे की गई है वे सभी जायज है. उन्होंने बताया कि प्रबंधन की तानाशाही का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 14 दिन की हड़ताल में 14 बार से भी ज्यादा वार्ता हुई है, लेकिन वे  किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं है उनका कहना है कि अप्रैल के बाद चर्चा की जाएगी..उन्होंने कहा मजदरो की हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांगे  पूरी नही होगी …

मजदूरों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ अब अदानीगढ़ बनता जा रहा है. उन्होंने कहां की प्रबंधन को मजदूरों के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए. ताकि मजदूर कम पर लौट आए .भूपेश बघेल ने कहा कि दुख इस बातयह है कि यहां के पुलिसकर्मी .तहसीलदार सभी अधिकारी अडानी के लिए काम कर रहे हैं.. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी  भरे लहजे में कहा अभी से खबरदार हो जाए.

भूपेश बघेल ने कहा की जानकारी मिली है कि झारखंड, महाराष्ट्र के साथ अन्य  राज्यों से मजदूरों को बुलाकर काम कराया जा रहा है .और मजदूरों को लाने का कार्य पुलिसकर्मी और अधिकारी कर रहे हैं… उन्होंने कहां की यदि मजदूरों को लाना बंद नहीं किया और तीन दिन के अंदर प्रबंधन ने मजदूरों के साथ समझौता कोई हल नही किया तो  ..कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी ..उन्होंने मंच पर बैठे कांग्रेस के नए जिला अध्यश की और इशारा करते कहा बंजारे जी आन्दोलन के लिए तैयार रहे ,उन्होंने एलन किया की छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे बॉर्डर पर  कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी और बाहर से आने वाले मजदूरों को छत्तीसगढ़ घुसने नहीं देगी..उन्होंने कहा जेल जाने से नही डरना है.उन्होंने सभा में बैठी महिलाओ की और इशारा करते कहा यदि मताए एक हजार के लालच में नही आती तो आज ये दिन देखना नही पड़ता ..भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, गिरीश देवांगन ,अनीता शर्मा, देवव्रत नायक ,सरपंच दिनेश वर्मा उधोराम वर्मा सहित मजदूर नेता मंच पर उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments