Homeछत्तीसगढ़रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग, 4 घायल

रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग, 4 घायल

राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों पर अचानक भारी-भरकम फॉल सीलिंग गिर गई। जिससे 4 लोग घायल हुए है, उनके सिर पर चोट पहुंची है।

हादसे के वक्त वहां करीब 25 लोग मौजूद थे, इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है रिसॉर्ट में निर्माण का काम चल रहा था। फॉल सीलिंग का वजन भी ज्यादा था, जिसके कारण हादसा हुआ। घटना माना थाना क्षेत्र की है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय रेस्त्रां में करीब 25 से अधिक लोग मौजूद थे। फॉल सीलिंग के गिरने से लोग तुरंत घायल हो गए। घटना के बाद रिसॉर्ट में चीख-पुकार मच गई और मौके पर हड़कंप फैल गया।

घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चोटों की गंभीरता को देखते हुए कुछ घायलों को आईसीयू में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस हॉल में रेस्त्रां संचालित हो रहा था, वह निर्माणाधीन था। भारी सजावटी डिजाइन और लाइटिंग की वजह से फॉल सीलिंग का वजन अधिक था, जिससे वह अचानक गिर गई।

रजवाड़ा रिसॉर्ट प्रशासन ने भी घायलों के इलाज और राहत कार्यों में तेजी दिखाई। प्रशासनिक टीम ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रिसॉर्ट के निर्माण दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है।

अब तक नहीं पहुंची शिकायत

घटनास्थल पर माना पुलिस पहुंची थी, लेकिन किसी ने भी इस मामले में अब तक शिकायत नहीं की है। हादसा होने के बाद राजवाड़ा प्रबंधन ने मीडिया से दूरियां बना ली है। प्रशासनिक अधिकारी मामले में जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात दोहरा रहे है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments