Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9.17 बजे रायपुर पहुंच। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने अपने कई मंत्रियों के साथ उनका स्वागत किया है। जिसके बाद मंत्री रायपुर एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर स्थित मेफेयर रिसार्ट में रात्रि विश्राम किया । आज शनिवार को दोपहर 1.30 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे जगदलपुर पहुचेंगे। दोपहर 2.45 से शाम 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद जगदलपुर से ही दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को  जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया।
आज बस्तर दौरे पर रहेगे गृहमंत्री अमित शाह

कवर्धा के लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में दिल दहला देने वाले सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि नवविवाहिता बहू के ससुर ने ही कीटनाशक दवा पिलाकर बहू की हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी ससुर ने शव को सेप्टिक टैंक में भरकर ऊपर से सीमेंट से प्लास्टर कर दिया था, ताकि किसी को भनक भी न लगे। दरअसल, दो माह पहले भोजराज पटेल ने हैदराबाद में काम के दौरान कामनी निषाद से लव मैरिज की थी। शादी के बाद पत्नी को बांधाटोला गांव में छोड़कर वह काम की तलाश में फिर हैदराबाद चला गया। इसी बीच इंटरकास्ट लव मैरिज से नाराज पिता चहल पटेल ने बहू कामनी निषाद को कीटनाशक दवा पिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया।

ससुर ने जहर पिलाकर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश

छत्तीसगढ़ में दुर्ग पुलिस ने बीरेंद्र कुमार सोलंकी को गिरफ्तार किया है जिसने पहले दो शादी छिपाकर दुर्ग की एक अधेड़ महिला से शादी की और उसे कुल 45 लाख रुपए का चुना लगाकर फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने गुजरात जाकर चौथी शादी भी कर ली। दुर्ग की अधेड़ महिला ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता पेशे से शिक्षिका हैं। आरोपी से उनकी पहचान वर्ष 2019 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी अखबारों में शादी का विज्ञापन भी देता और खुद को कुंवारा तथा इंजीनियर बताता था।आरोपी ने महिला को पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए मनाया और करीब तीन वर्षों तक पति-पत्नी जैसे जीवन बिताया।वर्ष 2023 में दुर्ग के एक होटल में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई। महिला को मकान खरीदने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर कुल 32 लाख रुपए नगद और 12 लाख रुपए नगद व 1 लाख रुपए कीमती जेवर लेकर फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ में आया लुटेरा दूल्हा! 4 बार किया शादी

छत्तीसगढ़ से लगे MP के अनूपपुर के लखनपुर गांव में हुए दोहरे जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।जिसमें पहली पत्नी से हुए 18 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता और घर में काम करने वाली युवती की नृशंस हत्या कराई। हत्या के पीछे की वजह, सौतेली मां और सौतेले भाई से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अब भी फरार हैं। पूरे मामले में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंका देने वाले हैं।अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने लखनपुर हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। 9 और 10 दिसंबर की दरमियानी रात राजेन्द्र उर्फ बबलू पटेल और घर में काम करने वाली सीमा बैगा की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी, जबकि राजेन्द्र की पत्नी रूपा पटेल गंभीर रूप से घायल मिली थीं।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने ही रची थी मां-बाप के हत्या की साजिश,

बिलासपुर में  देर रात हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के खपराखोल गांव की है।जानकारी के अनुसार, किसान लेढ़वाराम यादव ने खेत से धान की मिंजाई कराई थी। जिसे उन्होंने घर के खुले आंगन में रखा था। धान की रखवाली के लिए उनकी पत्नी कुमारी बाई 53 साल और बेटा दुर्गाप्रसाद (12साल  टेंटनुमा आश्रय बनाकर वहीं सो रहे थे।सुबह करीब 5 बजे बैमा तालाब की ओर से गांव में दाखिल हुए हाथी ने बाड़ी में रखी सब्जियों और फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। महिला हांकने पहुंचीं, तभी हाथी ने उन पर हमला कर सूंड से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचल दिया.

आंगन में सो रही महिला पर हाथी का हमला, मौत

बेमेतरा के नवागढ़ तहसील कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवा दास चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग की कार्रवाई के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है।तहसीलदार ने तीन दिनों में कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। ग्राम छीतापार की जिस जमीन पर विवाद है, उसे जिला अध्यक्ष ने 2017 में खरीदा था। उनका कहना है कि रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया वैध थी और शासन ने शुल्क भी लिया था। पांच साल तक किसी विभाग ने आपत्ति नहीं उठाई।लेकिन अब उक्त भूमि को मुक्तिधाम की जमीन बताकर पूर्व में हुई खरीदी–बिक्री को शून्य घोषित कर दिया गया है, जिससे कई खरीदार प्रभावित हो रहे हैं।प्रभावित लोगों ने कहा कि उन्होंने नियमों के तहत जमीन खरीदी थी, इसलिए रजिस्ट्री रद्द होने और उचित मुआवजा मिलने तक कब्जा नहीं छोड़ेंगे।

तहसील के सामने भाजपा नेता ने गाड़ा तंबू

दुर्ग पुलिस ने MCX में 3 से 7% मासिक मुनाफे का झांसा देकर 49.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को ओडिशा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया  है।वह संबलपुर के भानुपाली का रहने वाला है .नेवई थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को खुद को MCX कंपनी से जुड़ा हुआ बताकर ठगा। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उन्होंने फर्जी बॉन्ड पेपर दिए और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवा लिए। कुछ समय बाद जब वादा किया गया लाभांश नहीं मिला, तो पीड़ितों ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी प्रकाश चंद्र पाढी को 25 सितंबर 2025 को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया था। जो कि केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद है।

MCX में 7% मुनाफे का झांसा, 50 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ में साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव अपने मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज की रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जमीन के साथ-साथ उनके ऊपर घोषित पूरा इनाम भी दिया जाएगा।पहले यह इनाम पुलिस को मिलता था, लेकिन नई नीति के तहत यह राशि सीधे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाएगी। इससे पहले सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास पर आधारित किताब का विमोचन किया। ये किताब स्थानीय गोंडी और हल्बी में भी पब्लिश की गई है।वहीं कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन का बहिष्कार किया है। इस पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस हार से बौखला गई है।
विधानसभा ‘बहिष्कार’ पर साय बोले- हार से बौखला गई कांग्रेस

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल ऑफिस के पास शनिवार देर रात नशे में धुत एक महिला और पुरुष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने महिला के सिर पर दारू की बोतल दे मारी। हमले में महिला के सिर के साथ गले और बाजू में भी हल्की चोटें आई हैं।,दोनों स्टेशन परिसर में भीख मांगते है और एक-दूसरे को पहले से जानते है। विवाद किस बात पर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इधर, घायल महिला दो से तीन बार अस्पताल से भागने की कोशिश भी कर चुकी है।मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

रेलवे-स्टेशन पर नशे में महिला-पुरुष के बीच खूनी संघर्ष
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments