Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़अचानक गायब हुई नवविवाहिता बहू की लाश घर के सेप्टिक टैंक में...

अचानक गायब हुई नवविवाहिता बहू की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली: हत्या के आरोपी ससुर निकला

कवर्धा: लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला का शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ. मृतका की पहचान कामिनी निषाद के रूप में की गई है. एक साल पहले ही उसकी भोजराज पटेल से शादी हुई थी. एक महीने पहले महिला के अचानक गायब हो जाने पर उसके पति ने लोहारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

मृतका कामनी निषाद ने अपने प्रेमी भोजराज पटेल से भाग कर अंतरजातीय विवाह किया था. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी पिता के घर बांधाटोला में ही रहते थे, जिससे आये दिन परिवारिक विवाद होता था. बताया जा रहा है कि एक दिन जब महिला का पति घर पर नहीं था, तब ससुर ने महिला की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में डालकर सीमेंट से दबा दिया.

पति जब घर लौटा तो पत्नी गायब थी. परिवार वालों ने महिला को बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात कह कर गुमराह कर दिया. दो दिनों तक पति ने खोजबीन किया लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पति ने लोहारा थाना में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को गांव वालों से परिवारिक विवाद का पता चला और पुलिस ने परिवार के एक-एक व्यक्ति से अलग-अलग पूछताछ किया. जिसके बाद ससुर ने बहू कामनी की हत्या कर लाश सेप्टिक टैंक में छुपाना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर कार्रवाई की है.

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है. हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषी कोई भी हो कड़ी कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments