Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता, मौके पर मिले कपड़े,...

हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता, मौके पर मिले कपड़े, साइकिल और चप्पल

जांजगीर-छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पिकनिक स्पॉट हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास हसदेव नदी में तीन स्कूली बच्चे डूब गए हैं .स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार दोपहर को साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास तीनों बच्चों की साइकिल कपड़े और चैपल पड़े मिले .इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,

नेल्सन लकड़ा. यश राठौड़ ,रूद्र राज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, और बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि, रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात शुरू नहीं हो सका। आज सुबह से रेस्क्यू शुरू किया गया है बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है .लापता बच्चों की पहचान  पांचवी के छात्र रूद्र राज 11 साल. आठवीं के छात्र यश राठौड़ 14 साल और कक्षा नवी के छात्र नेल्सन लकड़ा 15 साल के रूप में हुई है. तीनो मनका पब्लिक स्कूल के छात्र है लापता एक बच्चा सक्ति पुलिस के एएसआई का बेटा है.

नदी किनारे रखे कपडे
राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे चांपा एसडीएम पवन कोसम ने कहा कि बच्चे नदी में उतरे हैं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कपड़े, चप्पल और साइकिल नदी किनारे मिले है. इसलिए नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. नदी का बहाव कम कराया गया है.
उधर लापता बच्चों के घरो में परिजनों रो रोकर बुरा हाल हो चूका है. पुरे मुहल्ले में सन्नाटा छाया हुआ और लोग भी सदमे में है ,कई घरो में चूल्हे भी नही जले है ,,पुलिस जिला सेनानी की टीम के अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, बच्चों को ढूंढने रेस्क्यू ऑपरेशन रकल रहा है ….
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments