Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़शादी के नाम पर ब्लेक मेलिग़. महिला DSP के लव-ट्रैप में फंसा...

शादी के नाम पर ब्लेक मेलिग़. महिला DSP के लव-ट्रैप में फंसा रायपुर का कारोबारी

रायपुर-रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए।वहीं बवाल के बीच DSP कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया। जब चेक दिया गया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है।इसके बाद होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में DSP कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए  आरोप लगाया कि DSP कल्पना से दोस्ती थी। कल्पना और उसके परिवार ने 75 लाख के लेन-देन की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है

दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर पैसे हड़पने के आरोप लगे हैं। स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि कल्पना ने साजिश के तहत फंसाया है। 2021 और 2025 के बीच उसने कल्पना को 2 करोड़ रुपए कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया है।हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है।

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे। टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया।

इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए। इसी बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई (निक नेम – बिट्‌टू) के लिए टंडन से बातचीत की। कल्पना का कहना था कि बिट्‌टू बेरोजगार है। उसके लिए कुछ प्लान करो। टंडन ने बताया कि 2023 में टंडन ने सुझाव दिया कि रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील ओपन है। वो खरीद लेते हैं। कीमत 45 लाख के करीब थी। कल्पना ने बोला उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे। टंडन के इसके बाद कल्पना के पिता हेमंत वर्मा के खाते में 30 लाख रुपए डाले।टंडन ने बताया कि चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि डील बाद में हो नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया। दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए।

इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया।कारोबारी दीपक टंडन ने बताया कि मेरी पत्नी के DSP कल्पना के साथ तालुकात थे। घर आना-जाना था। कल्पना से मेरी घंटों बात होती थी। मुझे वॉट्सऐप पर उसने तलाक लेने के लिए कहा। हम होटल में बैठकर कई आगे की प्लानिंग करते थे। इससे हमारी नजदीकियां और बढ़ गईं। इस बीच मैं भी दंतेवाड़ा आता जाता था। घूमना फिरना, हमारे बीच सब कुछ था। इस बीच हमारे घर में विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मैं मानसिक-आर्थिक तनाव से भी गुजरा। परिवार में पत्नी के साथ झगड़ा-लड़ाई भी हुई। अब बस न्याय चाहता हूं। गाड़ी और पैसा मुझे वापस चाहिए।

दीपक ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वॉट्सऐप चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी। वर्तमान में कल्पना दंतेवाड़ा में पदस्थ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments