Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने नया निर्देश जारी किया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी करने के साथ ही सांप-बिच्छू पर भी ध्यान रखने को कहा गया है। टीचर्स को जहरीले जीव-जंतुओं को स्कूल परिसर में आने से रोकना होगा। यह आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को दिया गया है। DPI ने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। वहीं आदेश को लेकर प्राचार्य और हेडमास्टर में नाराजगी है। उन्होंने इस आदेश को बेतुका बताया है। टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि सांप-बिच्छू और जहरीले जीव-जंतु से टीचर को भी खतरा हो सकता है। ऐसे जहरीले जंतुओं से शिक्षकों को कौन बचाएगा।शिक्षकों की नई जिम्मेदारियों की बात करें तो अब स्कूल परिसर में खेलते हुए बच्चे यदि नदी या तालाब चले जाएं और कोई घटना हो जाए, तो उसकी सीधी जवाबदेही प्राचार्य, प्रधान पाठक और शिक्षकों की होगी। स्कूल भवन जर्जर होने से छात्रों को चोट लगने पर भी यही शिक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी भगाएंगे टीचर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अलग-अलग गांवों में भालू का आतंक जारी है। 9 दिसंबर की सुबह मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।इसके बाद एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वनवासी कन्या छात्रावास में घुस गई, जिससे छात्राएं डर में इधर उधर भागने लगी। स्थानीय लोगों ने भालू का वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह घटना वार्ड  17 के निवासी दिलबरण प्रसाद के साथ हुई। भालू के हमले में घायल हुए दिलबरण प्रसाद को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।हमले के कुछ देर बाद ही वही मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वनवासी कन्या छात्रावास परिसर में दाखिल हो गई। भालू के डर से छात्रावास की छात्राएं बाहर नहीं निकल पाई और अंदर ही फंसी रही ।

मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर भालू का हमला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मवेशी बेचने बाजार जा रहे पिकअप सवार 3 युवकों को हमलावरों ने जमकर पीटा। शुद्धीकरण के नाम पर पेशाब भी किया। लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटने की वजह से चेहरे और पीठ पर निशान बन गए हैं। मामला गुरूर थाना इलाके का है। पीड़ित युवकों का नाम वेदप्रकाश साहू (30), सतीश साहू (31) और बलराम साहू (55 साल  है। तीनों युवक धमतरी जिले के रांवा गांव के रहने वाले हैं। अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर लात-घूंसे और चूड़े से वार किया है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है।दरअसल,तीनो पिकअप से करहीभदर मवेशी बाजार में किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे।रात करीब सवा11 बजे ग्राम भरदा के पास पेंवरो मोड़ पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।आरोपियों ने गाली-गलौज की। पिकअप की चाबी निकाली और तीनों लोगों को जमकर पीटा। ग्रामीण उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। शुद्धीकरण के नाम पर आरोपियों ने पेशाब भी किया।

3 युवकों को बेल्ट-डंडे से पीटा, पेशाब किया

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 101 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने नौवीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीता है। दूसरा टी-20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।मंगलवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने हार्दिक पंड्या की फिफ्टी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 74 रन बनाकर ही सिमट गई।हार्दिक ने 28 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी को 3 और लुथो सिपामला को 2 विकेट मिले।

भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता

किसान अपने रकबे और फसल आदि के बारे में जानकारी एग्रीस्टैक पोर्टल में अब 15 दिसम्बर तक दर्ज करा सकेंगे। कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समिति लॉगिन की सुविधा के लिए सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए है। साथ ही कैरीफारवर्ड, डूबान-वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन की तारीख को 15 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है।गौरतलब है कि कृषि मंत्री राम विचार नेताम द्वारा एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन को लेकर आ रही विभिन्न दिक्कतों के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से जारी पत्र में एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए तहसीलदारों एवं समितियों अंतर्गत कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है।

अब 15 दिसंबर तक किसान करा सकते हैं पंजीयन

रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम रेखा गुप्ता है। उसके पति का नाम राजेंद्र गुप्ता है। दोनों मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। 4 साल का बच्चा भी है। चंडी नगर में किराए के मकान में रहते थे। राजेंद्र वेल्डिंग का काम करता था।दरअसल, मंगलवार सुबह पति-पत्नी घर पर ही थे। पत्नी रेखा गुप्ता सोफे पर बैठी थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राजेंद्र ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। मर्डर के बाद वह खुद सुसाइड करने चला गया।

बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मारकर की आत्म हत्या 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची।मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। 5 दिसंबर को आरोपी श्यामलाल नेताम (26 सालसाल लछीन्दर पांडे 24 साल को जंगल की ओर ले गया। इस दौरान लछीन्दर पर उसने कुल्हाड़ी से लगातार 17 बार वार किए। फिर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया।मृतक की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने कटे हुए सिर को एक थैली में भरकर तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के मोबाइल से हत्या का एक वीडियो मिला।हालांकि पुलिस ने वीडियो सार्वजनिक नहीं किया है।बताया जा रहा है वारदात के समय आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है।

थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे की कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें रेल प्रशासन की लापरवाही की बात कही गई है। प्रमुख रूप से रेलवे अफसर और सिस्टम की लचर व्यवस्था को बताया गया है।अफसरों ने जिस सिंगल मैन वर्किंग मेमू को चलाने के लिए लोको पायलट को अनुमति दी थी, वो साइको टेस्ट में फेल था। बावजूद इसके अफसरों ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उसे ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी। सर्टिफिकेट जारी करने में कई गड़बड़ी मिली। न रजिस्टर मेनटेन किया गया, न ही सर्विस रिकॉर्ड दर्ज किए गए।हालांकि, अभी CRS की फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, इस प्रारंभिक रिपोर्ट पर रेलवे प्रशासन को अपना जवाब देना होगा। बता दें कि इस हादसे में लोको पायलट समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं, 20 से अधिक यात्री घायल हो गए थे।

बिलासपुर ट्रेन हादसा…अफसरों की लापरवाही से यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र में सोलापुर से मुंबई आने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस के AC कोच में 5 करोड़ रुपए के गोल्ड की चोरी ने रेलवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है.इस ट्रेन में यात्रा कर रहे मुंबई के रहने वाले अभयकुमार जैन की लॉक्ड ट्रॉली बैग रातों-रात गायब हो गई. बैग में करीब 5 किलो सोने के आभूषण थे. ये घटना 6 7 दिसंबर की मध्यरात्रि सोलापुर–कल्याण के बीच हुई. अभयकुमार जैन अपनी बेटी के साथ एसी कोच A-1 में बर्थ नंबर 49 और 51 पर यात्रा कर रहे थे. उनके पास दो ट्रॉली बैग थीं, जिनमें से एक ब्लू-ब्लैक कलर की अमेरिकन टूरिस्टर बैग में करोड़ों के सोने के आभूषण भरे हुए थे. बैग को पूरी तरह लॉक करके उन्होंने बर्थ के नीचे रखा था. लेकिन 7 दिसंबर की सुबह जब ट्रेन कल्याण के करीब पहुंची, उनकी नींद खुली.

एक्सप्रेस ट्रेन से 5 करोड़ का सोना गायब… AC कोच में सोता रहा यात्री,

कवर्धा में मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ सीमा पर धान तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेंगाखार जंगल के तहसीलदार प्रेमनारायण साहू पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि तहसीलदार अवैध धान तस्करों को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रवेश कराते हुए रंगे हाथों पकड़ गया है।बताया जा रहा है कि कई क्विंटल धान पिछले कई दिनों से एमपी से कवर्धा जिले में लगातार पहुंच रहा था। ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी– कर्मचारियों की मिलीभगत से तस्करों की चांदी हो रही है और सिस्टम अवैध धान रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। घटना के बाद पूरा प्रशासनिक तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है।
धान की तस्करी करवा रहा था नायब तहसीलदार!

मनेन्द्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय में मनेंद्रगढ़ वन मंडल के डीएफओ मनीष कश्यप के खिलाफ आमसभा कर रैली निकालकर कार्यालय का घेराव किया गया । कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था। इसके लिए तीन जिलों से पुलिस बल बुलाया गया था। इसके बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रशासन की बैरिकेटिंग तोड़ने में सफल हुए ।बैरिकेटिंग तोड़ने के दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखी गई । वहीं कांग्रेसी नेताओं ने जिला प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी के साथ ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि वन विभाग की अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं होती, बैगा जनजाति के घरों को तोड़ने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं होती, जंगलों में अवैध कटाई–तस्करी पर रोक नहीं लगती और ऐसे भ्रष्ट एवं निरंकुश डीएफओ को पद से नहीं हटाया जाता,

मनेंद्रगढ़ DFO दफ्तर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेटिंग तोड़कर घुसे कार्यकर्ता,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments