Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर कर ली...

पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर कर ली आत्महत्या: मौके पर मिला सुसाइड नोट

रायपुर के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। चंडी नगर में रहने वाले राजन गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की जान ले ली और कुछ ही घंटों बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की टीम को राजन गुप्ता के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि। फ़िलहाल पुलिस ने ये खुलासा नहीं किया है कि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments