Homeछत्तीसगढ़राजधानी में जादू टोना के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने...

राजधानी में जादू टोना के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या, मारपीट जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बिना कानून के डर के बदु वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के छछानपैरी गांव में एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया गया। आरोपी संजय नेताम ने श्याम कुमार ध्रुव पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपी ने जादू टोना के शक में श्याम कुमार को चाकू मार दिया। श्याम कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी संजय नेताम फरार हो गया था। पुलिस ने संजय नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments