तिल्दा पुलिस की कार्रवाई : बदमाशों की दिवाली सलाखों के पीछे जेल में मनी,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा -तिल्दा नेवरा शहर सहित पुरे इलाके में दीपावली का त्योहार उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। उक्त अवसर पर घरों व निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।दीपावली पर देर रात तक लोग आतिशबाजी करते रहे। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस देर रात तक गश्त लगाती रही।

दीपावली, गोवर्धन पूजा और मातर का त्यौहार तिलदा शहर के साथ पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से बनाया गया। तिल्दा थाना क्षेत्र में कई झगड़ेलू गांव है, इसके अलावा थाना क्षेत्र का कुछ इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। पुलिस ने शांति भंग ना हो इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर रखी  थी। ऐसी जगहो पर पुलिस की टीम न केवल पेट्रोलिंग कर रही थी बल्कि गुंडे बदमाशों पर नजर लगाई हुई थी। नतीजा यह हुआ कि जहां लोगों ने शांति से दीप पर्व  मनाया वही गुंडे बदमाशों की दिवालीसलाखों के पीछे  जेल में गुजरी।

टी,आई रमाकांत तिवारी ने बताया कि दिवाली के मौके पर दो दर्जन से भी अधिक गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया..बदमाशो की धृ पकड़ के लिए  अलग-अलग पेट्रोलिंग टीम तैयार की गई थी. जो थाना क्षेत्र में भ्रमण करती रही,इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी ने ग्राम छछानपहरी ग्राम  बेमता में जबरन उत्पात मचाने वाले 8 व्यक्तियों

महेतरू यादव पिता खोरबाहरा यादव उम्र 35 साल . युवराज वर्मा पिता नरेश वर्मा उम्र 33 साल,
03- मनीष बंजारे पिता तोरण लाल बंजारे उम्र 28 साल पता छछानपहरी तोरण बंजारे पिता समेदास बंजारे उम्र 42 साल. फलेन्द्र कुमार बंजारे पिता राजकुमार बंजारे उम्र 23 साल सभी  छछानपहरी,राधिका प्रसाद साहू पिता सुंदर लाल साहू उम्र 38 साल बेमता. गजानंद उर्फ गोलू निषाद पिता मेहतरू राम निषाद उम्र 37 साल वार्ड 12 नेवरा
और इमरान टंडन पिता मनीराम टंडन उम्र 19 साल निवासी जोता थाना तिल्दा को धारा 170 बीएनएसएस में गिर0 कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया के खिलाफ धारा 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत् प्रतिबंधक कार्यवाही करते हुये बाण्ड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *