छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ज्यूडिशियल रिमांड 29 अक्टूबर तक यानी 14 दिनों तक बढ़ा दी है। चैतन्य बघेल की दिवाली जेल में ही मनेगी। चैतन्य बघेल मनी लॉन्ड्रिंग केस में 18 जुलाई 2025 से जेल में हैं।EOW ने पहले 13 अक्टूबर को चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई थी। कोर्ट ने चार्जशीट पेश करने के लिए 2 दिन यानी 15 अक्टूबर का समय दिया था, लेकिन ईओडब्ल्यू टीम अभी तक चार्जशीट पेश नहीं कर पाई है।EOW ने चैतन्य को कोर्ट के निर्देश पर 24 सितंबर को रिमांड पर लिया था। EOW के अधिकारियों का दावा है कि, चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं।
शराब घोटाला…जेल में मनेगी भूपेश के बेटे चैतन्य की दिवाली
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर स्थित कांकेर जिले में करीब 100 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें टॉप लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार डाले हैं। सभी नक्सलियों को बस के जरिए कैंप लाया गया। सुरक्षा कारणों के चलते BSF कैंप में हाई अलर्ट जारी किया गया है।जानकारी के मुताबिक, राजू सलाम डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) कंपनी नंबर 5 का कमांडर था। वह रावघाट एरिया में सक्रिय था। राजू सलाम कांकेर में पिछले 20 साल में घटी सभी बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने से इलाके में नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिलहाल, कांकेर पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
कांकेर में टॉप-लीडर राजू समेत 100 नक्सलियों का सरेंडर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनी है. सीमा पर ताजा झड़पों के बाद यह कदम उठाया गया है. लेकिन इस बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर बड़ा दावा किया है. अफगान सूत्रों के मुताबिक, अफगान सुरक्षाबलों ने डूरंड लाइन पर स्पिन बोल्डक में कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया.अफगानी सुरक्षाबलों ने टैंकों सहित कई हल्के और भारी हथियारों के जत्थे को भी जब्त कर लिया और उन्हें अफगानी सीमा में ले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को इन झड़पों में भारी नुकसान हुआ है. अफगान बलों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे से बोल्डक के गेट को भी कब्जे में ले लिया.
PAK ने लगाई सीजफायर की गुहार, उनके कई सैनिकों को बंदी बनाया
राजधानी रायपुर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं है । चालू त्योहारी मौसम के बीच खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के कारण यह मजबूती को देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोने की कीमत 1.31 लाख रुपये के नए शिखर पर,
छत्तीसगढ़ के सीतापुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि चार्जिंग केबल से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़ा दोरहना की है। दरअसल, खाना बानाने को लेकर दोनों भाई के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,
बारिश के दौरान नदी नालों में हो रहे हादसों का सिलसिला अब भी जारी है. रामानुजगंज के कन्हर नदी में बने एनीकट में बुधवार को एक दुर्घटना हो गई. यहां मछली पकड़ने के दौरान एक युवक मिर्गी का चक्कर खाकर नदी में गिर गया और तेज धारा में बह गया. रामानुजगंज पुलिस को घटना की जानकारी मिली. उसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. देर शाम तक पुलिस युवक को खोजती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है. अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू और तलाशी अभियान रोक दिया गया है.मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को नदी में बहते देखा. पुलिस ने उन युवकों से पूछताछ कर रेस्क्यू ऑपरेशन में युवक की तलाश की लेकिन रेस्क्यू दल और पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है.
बलरामपुर के कन्हर नदी में हादसा, मछली पकड़ने के दौरान युवक बहा
छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 8 विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।समिति में नामांकित विषय विशेषज्ञों को वन विज्ञान केन्द्र के संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम निर्धारण में सहयोग के लिए किसी प्रकार का मानदेय या वेतन नहीं दिया जायेगा।
बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 1 नवंबर को पीएम मोदी नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव स्थल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड “शांति शिखर” का शुभारंभ और सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय का ऑपरेशन कराने वाले बच्चों से चर्चा करेंगे।अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने आज नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
PM मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू
दुर्ग जिले में अवैध हुक्का बार पर स्मृतिनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। देर रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेड मारकर अवैध हुक्का बार संचालक नीरज सिंह (22 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके पर तीन युवक हुक्के का धुआं उड़ाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने वहां से हुक्का पॉट, पाइप, फ्लेवर और कोल समेत करीब 5,000 का सामान जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, नीरज सिंह स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्र का रहने वाला है और राजा नाम के व्यक्ति से हुक्का फ्लेवर व सामग्री लेकर अवैध रूप से बार चलाता था। यहां युवाओं को निकोटिन युक्त हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी की, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस के जाल से कोई नहीं बच सका।
दुर्ग-भिलाई में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड
उत्तर पूर्व रेलवे ने छपरा-दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच चयनित तिथियों में स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय घने कोहरे की पूर्वानुमानित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थगन तिथियों के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों में ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। सारनाथ एक्सप्रेस एक प्रमुख ट्रेन है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ती है और हर दिन हजारों यात्री इससे सफर करते हैं।
सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिन के लिए रद्द
रायपुर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ NSUI ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नींबू और मिर्ची लेकर ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पहुंचे और दफ्तर की नजर उतारी। इसके बाद एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।एनएसयूआई ने रायपुर के लोधीपारा, शंकर नगर, मोवा और पंडरी जैसे इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हर दिन जाम की स्थिति बनती है। संगठन के मुताबिक, स्कूल और दफ्तर के समय पर हालत सबसे ज्यादा खराब होती है। न सिर्फ छात्र और कर्मचारी, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी ट्रैफिक में फंस जाती हैं।
रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ NSUI नींबू-मिर्ची लेकर उतरी

