Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर में नदी में डूबी नाव...7 लोगों को बचाया गया:बाजार से लौट...

सूरजपुर में नदी में डूबी नाव…7 लोगों को बचाया गया:बाजार से लौट रहीं थीं महिलाएं

 सूरजपुर -छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की महान नदी में नाव डूब गई। नाव में बुजुर्ग सहित 7 लोग सवार थे। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर डूब रहे महिला और बच्चों की जान बचाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र का है।

महान नदी से महिलाओं को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सौहार गांव के लोग लांजित बाजार आए थे। बाजार से सामान लेकर शाम को घर लौट रहे थे। दोनों गांव के बीच में महान नदी बहती है। पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

रायपुर में रविवार सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में धूप छाई रही। राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर इन 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की रफ्तार कम होगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी संभाग के अधिकतर स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान 31.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री भी दुर्ग में दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments