रायपुर पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर को नजरबंद किया है। वो अपने ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया। वो सीएम-हाउस के बाहर धरने पर बैठने वाले थे।

दरअसल, पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ बीते दिनों 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायतें की थीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह ननकीराम कंवर धरना देने निकले थे।
हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया है। लेकिन वो गेट कूदकर निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनका यह भी कहना है कि अगर यही रवैया रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।
र्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे। जब वो होटल से धरना स्थल के निकले, इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया।