केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, डिप्टी CM अरुण साव समेत मंत्री और विधायकों ने स्वागत किया। गृहमंत्री शाह ने रात्रि विश्राम रायपुर में किया । आज शनिवार को वे बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब बस्तर दशहरा में देश के गृहमंत्री शामिल होंगे।इधर शाह के बस्तर दौरे से ठीक 2 दिन पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। कुछ दिन पहले शाह ने कहा था कि नक्सली सरेंडर करें, रेड कार्पेट में उनका स्वागत करेंगे, वरना गोली का जवाब गोली से देंगे।
छत्तीसगढ़ दौरे पर शाह.आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल,
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। गरियाबंद जिले में ग्रामीणों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को खाट पर बांधकर नदी पार कराया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। देवझर अमली निवासी 24 वर्षीय पिंकी नेताम को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।गर्भवती के परिजन एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर खाट पर लिटाकर ले गए। सुरक्षा के लिहाज से महिला को खाट से बांधा गया, ताकि नदी पार करते समय वह गिर न जाए। ग्रामीणों ने उसे अमाड़ नदी पार कराते हुए सावधानीपूर्वक देवभोग के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
गरियाबंद में गर्भवती को खाट में बांधकर पार कराई नदी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें तो उनका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और उन्हें पायलट बनाया जाएगा।
गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़,
छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज,
शहर की सिटी पुलिस ने गुरुवार देर रात एक रिहायशी इलाके में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट नंबर 155 में छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोमिनपुर रोड, खिदिरपुर निवासी 25 वर्षीय निखत परवीन और बोकारो सेक्टर 12 निवासी 26 वर्षीय शनि कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी प्लॉट के बुजुर्ग मालिक से एक कमरा किराए पर लेकर लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहे थे।
रोजगार के नाम पर चलता था जिस्मफरोशी का धंधा!
छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत से बीजेपी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। रेणुका सिंह ने कहा कि हम हर साल रावण जलाते हैं, लेकिन रावण कभी मरता नहीं। हमारे मन में भी रावण है, घर में भी रावण है और सरकार में भी रावण है।रेणुका सिंह का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पूछा कि जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में कौन रावण है। सरकार में जो रावण है, उसका नाम बताइए। अगर समाज में सरकार में आपको रावण दिखता है, तो बताइए वह किसके संरक्षण में पल रहा है?
BJP विधायक रेणुका बोलीं- सरकार में भी रावण हैं
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में विजयादशमी की रात एक शादीशुदा महिला को रेप कर मार डाला। पहले महिला को घसीटकर जंगल ले गया, फिर दुष्कर्म की वारदात के बाद गला घोंट दिया। नग्न लाश को जंगल में फेंककर आरोपी भाग गया। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।वहीं कोंडागांव में जिले में पड़ोसी युवक ने नाबालिग से रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जान से मारने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। रेप पीड़िता 8 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
दुर्गा पूजा से लौट रही महिला को रेपकर मार-डाला
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शुक्रवार को तीन भारतीय बल्लेबाजों केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। तीनों बैटर्स ने अपने शतक को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। राहुल ने सीटी बजाई, जडेजा ने बैट को तलवार की तरह घुमाया तो वहीं ध्रुव जुरेल ने शतक लगाकर इंडियन आर्मी को सैल्यूट किया।भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं। टीम ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हुई थी।
एक दिन में तीन भारतीयों की सेंचुरी:तीनों के अलग सेलिब्रेशन
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीता था. रोहित वनडे टीम के अब भी कप्तान हैं. हालांकि चयनकर्ता भारतीय कप्तान से वनडे कैप्टेंसी को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं. टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी समय से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. रोहित-कोहली (ROKO) ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. फिर दोनों दिग्गजों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी-अपनी टीम्स का प्रतिनिधित्व किया. कोहली और रोहित ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज
छत्तीसगढ़ की महतारियों को कल एक बार फिर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महतारी वंदन योजना की 20 वीं किस्त जारी करेंगे। 65 लाख महिलाओं के खातों में कुल 606.94 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की करेंगे।बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वे आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

