रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग गर्लफ्रेंड 16साल ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक अफेयर को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। नाबालिग ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग ने लॉज का रूम बाहर से बंद कर दिया और रेलवे ट्रैक पर चाबी फेंककर फरार हो गई। इसके बाद वह अपने घर बिलासपुर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन नाबालिग को लेकर कोनी थाना पहुंचे। अफसरों को घटना के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए।बिलासपुर पुलिस की सूचना पर गंज थाना पुलिस सोमवार को एवॉन लॉज पहुंची, जहां से युवक का शव बरामद किया है

रायपुर में गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड सद्दाम को चाकू से गोदा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोदड़ी वाला धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब की देवरी साहब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। गोदड़ी वाला धाम में संत बाबा हरदास राम साहब के 34वें वर्षी महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक मोतीलाल शाहू भी मौजूद थे। सभी ने प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।गोदड़ी वाला धाम में तीसरे दिन देशभर से संत महात्मा आए और सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शहर के पंचायत मुखिया, प्रतिनिधि मंडल और महिला मंडल ने शाम 5 बजे भजन प्रस्तुत किए।
गोदड़ी वाला धाम पहुंचे सीएम साय,देवरी साहब में टेका माथा
छत्तीसगढ़ के स्पीकर और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे! इसे लेकर देश-प्रदेश में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जब इस मामले को लेकर रमन सिंह से पत्रकारों ने सीधा सवाल किया , तो उन्होंने बड़ी ही सहजता और सरलता से जवाब दिया। मुस्कुराते हुए सिंह ने कहा कि मुझे राज्यपाल बनाकर क्यों छत्तीसगढ़ से विदाई कराना चाहते हो? छत्तीसगढ़ में मैं अच्छा नहीं लग रहा हूं क्या? छत्तीसगढ़ ही मेरे लिए सब कुछ है। मैं छत्तीसगढ़ में ही रहना चाहता हूं, लेकिन आगे क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने यह यह बयान महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन पर आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में दिया।
रमन सिंह बनेंगे राज्यपाल!,
सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इसमें किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक और सहकारी समितियों से संबंधित आदि प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। इस महीने में साय कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। इससे पूर्व नौ सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पहली बार सीएम साय समेत सभी 14 मंत्री शामिल हुए थे।
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज
राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले गिरोह का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल और छत्तीसगढ़ के बालोदा, भाटापारा के रहने वाले हैं। ऑनलाइन बुकियों के पास से 40 मोबाइल, 80 मोबाइल सिमें, 177 एटीएम कार्ड और पांच लैपटॉप बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से दो कारें, साढ़े तीन लाख रुपये नकद सहित 50 लाख का सामान जब्त किया गया है। सटोरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे। पुलिस ने सटोरियों के 15 लाख रुपये ऑनलाइन फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह की पड़ताल में जुटी है।
छग के सटोरिए भोपाल में बुक कर रहे थे करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा,
सूरजपुर जिले के मानी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति को ज़िंदा जला डाला। वजह बनी पति की ओर से बार-बार उसके चरित्र पर शक करना। अब इस वारदात के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया है। यह सनसनीख़ेज़ घटना 5 अगस्त की रात मानी चौक के पास हुई थी । गाँव के सुपारी लाल, जो SECL में कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करते थे रोज़ की तरह खाना खाकर अपने घर के खाट पर सोए हुए थे।लेकिन अगली सुबह यानी 6 अगस्त को लगभग 4 बजे उनकी खाट में अचानक आग लग गई। नाज़ुक होने पर उन्हें अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफ़र किया गया लेकिन रास्ते में ही 85% जल चुके सुपारी लाल ने दम तोड़ दिया।
गैर मर्द से अवैध संबंध का शक करता था पति
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। 5 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के हाईवे पर स्टंट करते दिखे। सीट पर 4 लड़के बैठे हुए हैं। एक लड़का स्कूटी चला रहा है और पीछे बैठे 3 लड़के पांचवें लड़के को कंधे पर उठाए हुए हैं।राहगीर ने वीडियो बनाया तो युवक ने अंगूठा दिखाया, फिर मुंह छिपाकर दूसरी ओर भाग गए। यह घटना बीजापुर के पुराना पेट्रोल पंप क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
एक स्कूटी पर बैठे 5 युवक, हाईवे पर स्टंटबाजी…VIDEO
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। घटनास्थल पर एक धारदार हथियार भी पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।दरअसल, आज सुबह भरतपुर ब्लॉक के लाखनटोला गांव में रहने वाले बृजकुमार यादव (39) की लाश सड़क किनारे मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने पर घटनास्थल से धारदार हथियार मिला।जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
भरतपुर में युवक का शव मिला:सड़क किनारे से धारदार हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को थोक में तबादलों की सूची जारी की है। आदेश में 110 अधिकारी और शिक्षकों के नाम हैं। इसमें कई DEO और BEO बदले गए हैं। चार दिनों में शिक्षा विभाग की यह दूसरी तबादला सूची है। इसके पहले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया था, जिसमें कई जिलों के डीएमसी बदले गए थे।साथ ही शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई थी या नई दी गई थी। शिक्षकों के तबादले की अनुशंसा सूची आदेश के पहले ही वायरल हो गई थी। तबादला सूची में वायरल सूची के लगभग सभी नाम शामिल हैं।
शिक्षा विभाग में थोक तबादले,कई DEO-BEO बदले गए
छत्तीसगढ़ की सियासत में गायों की मौत और तस्करी को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप है कि भाजपा सरकार की लापरवाही से भूख और हादसों में हजारों गायों की मौत हो रही है और लाखों गोवंश तस्करी कर स्लॉटर हाउस भेज दिए गए हैं, जबकि भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में चारे की कोई कमी नहीं है, तस्करी भी नहीं हो रही, बल्कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में गायों की मौत और तस्करी का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में है.

