Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन साल पहले एक महिला की मौत हो गई थी और अब उसके नाम से जमीन बेच दी गई है। खुलासे बाद हड़कंप मच गया है। ऐसे तो आए दिन राजस्व विभाग में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों का मामला सामने आता रहता है।लेकिन सूरजपुर जिले से  एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. यहा लगभग तीन साल पहले मृत आदिवासी महिला की जगह दूसरी जाति की महिला की मदद से लगभग 10 एकड़ भूमि फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेच दी गई . जब वास्तव में जमीन की देखभाल कर रहीमहिला को हुई  तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
मरी हुई महिला ने तीन साल बाद बेच दी जमीन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई। युवक पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा है कि झोलाछाप डॉक्टर ने गुदा द्वार में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए थे। ब्लीडिंग और इन्फेक्शन के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ का रहने वाला सुभाष कुमार जनबंधु 40 साल  पिछले 14-15 साल से पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था। वह अपना इलाज ग्राम कांदुल में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू  से करवा रहा था। उसने मरीज के परिजनों से 8 हजार रुपए लिए थे। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को  गिरफ्तार किया है।

प्राइवेट पार्ट में एक साथ लगाए 9 इंजेक्शन, मौत
ग्वालियर में डॉक्टर की पत्नी डिजिटल प्रेमजाल में फंस गई. साइबर ठग ने खुद को यूके इंजीनियर बताकर महिला से दोस्ती की और गिफ्ट-डॉलर भेजने का झांसा देकर 3 लाख 76 हजार ऐंठ लिए.पैसे देने से इनकार पर महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया .ग्वालियर के हजीरा के गदाईपुरा में रहने वाली महिला को करीब एक महीने पहले व्हाट्सएप पर ‘Hi’ मैसेज मिला. संदेश भेजने वाले ने खुद को विपिन बताया और बोला वह .यूनाइटेड किंगडम में इंजीनियर है.बातचीत शुरू होने के बाद दोनों में दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में महिला का वही अश्लील वीडियो, जिसे उसने प्यार में भेजा था, सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिजिटल प्यार के नाम पर ठगी! डॉक्टर की पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल,
एक हवशी युवक शादीशुदा दो बच्चों की मां को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अपनी गंदी हरकतों का अंजाम दिया।महिला उसकी बुरी नियत को पहचान न सकी दरअसल ,अनिकेत श्रीवास्तव  उसे पत्नी बनाकर रखेगा। दो बच्चे को भी अपनाने की बात कही। फिर उसने मेरे साथ साथ शारीरिक संबंध बनाए। पेशे से टीचर पीड़िता को जब सच्चाई मालूम चली तो उसने पुलिस थाने में आप बीती सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। मानिकपुर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दो बच्चों की मां पर आया युवक का दिल

छत्तीसगढ़ नान घोटाला केस में आरोपी रिटायर्ड आलोक शुक्ला ने रायपुर की ED स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया है। शुक्रवार को वे सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के साथ कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने ED को इसकी सूचना दी है। लेकिन ED के वकील केस डायरी लेकर नहीं पहुंचें। उन्होंने कोर्ट से समय मांगा।आलोक शुक्ला गुरुवार को भी कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर कराने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ है। सरेंडर नहीं करा सकते हैं। इसके बाद आलोक शुक्ला वापस लौट गए थे।सोमवार को वे फिर से कोर्ट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते कस्टोडियल और ज्यूडिशियल रिमांड के आदेश दिए हैं।

नान घोटाला…रिटायर्ड IAS आलोक ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने 100 करोड़ की GST चोरी का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि 5 राज्यों में 170 से ज्यादा बोगस फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया। मास्टरमाइंड के घर से 1.64 करोड़ रुपए कैश और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले हैं।इस मामले का मास्टरमाइंड मोहम्मद फरहान सोरठिया है। फरहान खुद को GST सलाहकार बताकर लंबे समय से कारोबार चला रहा था। फिलहाल, आरोपी फरहान फरार है। उसके नेटवर्क से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी ने पंजाब, असम, मणिपुर और ओडिशा में भी फर्जीवाड़ा किया है।फर्जीवाड़ा की  वजह से राज्य को हर महिने करोड़ों रुपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।

छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की GST चोरी

एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने 21 रनों से जीत हासिल की है. संजू की फिफ्टी के दम पर टीम इंडिया ने ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था. ओमान की टीम ने 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू की फिफ्टी के दम पर ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा इसके जवाब में उतरी ओमान की टीम ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम 4 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई

एशिया कप में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस ने राशन दुकानों से चावल और अन्य खाद्य सामग्री चुराने वाले सात चोरों को गिरफ्तार किया है  ये आरोपी पुरे प्रदेश में संचालित मात्र राशन की दुकानों से ही चोरी करते थे । आरोपियों ने पुलिस को बताया की उनकी गैंग के द्वरा  कई जिलों में राशन की दुकानों पर चोरी कर चुके हैं।सूरजपुर जिले में भी राशन की दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बीती रात पुलिस को गश्त के दौरान कुछ लोग संदिग्ध दिखाई दिए, उनका पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस को गाड़ी और पहले से ही कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल गए थे। जिन्हें ट्रेस करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिन में दुकानों की रेकी, रात में उड़ा देते थे ‘माल

सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से पहले सावधान हो जाइए. कानपुर में एक व्यापारी की पत्नी इंस्टाग्राम पर सोनिया नाम से दोस्ती करने के बाद जाल में फंस गई. कुछ.दिन बाद आरोपी ने महिला को कानपुर के एक होटल में मिलने बुलाया. होटल पहुंचने पर महिला से मिलने सुफियान आया और कहा कि सोनिया उसकी बहन है. इसी दौरान उसने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया और कमरे में ले जाकर रेप किया.महिला के होश में आने पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया और धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए.आरोपी का बार-बार कॉल आने से महिला के पति को शक हुआ और पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया.

व्यापारी की पत्नी को ऑनलाइन फंसाया, होटल बुलाकर किया रेप और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 100 रुपए के रिश्वत मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। मध्यप्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन रायपुर के बिल सहायक रामेश्वर प्रसाद अवधिया दोषमुक्त हो गए हैं। इसके लिए उन्हें 39 साल तक लड़ाई लड़नी पड़ी।हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, शिकायतकर्ता पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि आरोपी ने रिश्वत मांगी या स्वीकार किया। मौखिक, दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य आरोप को सिद्ध नहीं कर सके। इसलिए अवधिया को बरी किया जाता है।दरअसल, कर्मचारी अशोक कुमार वर्मा ने साल 1981 से 1985 में बकाया बिल (एरियर) पास करने रामेश्वर प्रसाद अवधिया पर 100 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

100 रुपए रिश्वत…आरोपी 39 साल बाद हाईकोर्ट से बरी

छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मचारी एक महीने से हड़ताल पर हैं। लेकिन आज सभी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इसकी घोषणा की है। अब कल से सब कर्मचारी अपने कम पर लौटेंगे।हालांकि, कर्मचारियों ने यह भी साफ किया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे और अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री से हुई बातचीत सकारात्मक रही और जल्द ही लंबित मुद्दों का समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है। अब कर्मचारी सीधे सीएम हाउस जाकर अपनी बात रखेंगे।

आखिरकार खत्म हुई NHM संविदा कर्मचारी की हड़ताल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments