तिल्दा नेवरा -तिल्दा पुलिस ने चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद में हुई इस घटना में आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान, के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। आरोपी देवेन्द्र साहू एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
-मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी पुरानी बस्ती रामायण चौक नेवरा निवासी सतीश यादव हमाली का कार्य करता है। ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24.जुलाई को रात्रि करीबन साढ़े 8 बजे वह बैठा हुआ था तभी बहन तथा भाई दौडते हुये आये और बताये कि बाहर बैठे बडे भईया मुकेश यादव और दिनेश साहू के साथ रोड में खड़ी दोपहिया वाहन को हटा नही रहे हो कहकर पोई साहू, धनुष निषाद एवं उसके अन्य साथी जबरदस्ती विवाद कर रहे है..जब मैभाई कके पास आया तो बड़े भाई मुकेश यादव एवं दिनेश साहू को अश्लील गाली गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की नियत से उनपर धारदार चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये । जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 311/25 धारा 109, 296, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित वहां उपस्थित अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र साहू एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग चाकू एंव दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी-देवेन्द्र साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 18 साल निवासी वार्ड 07 मोहभठ्ठा पारा तिल्दा नेवराऔर विधि के साथ संघर्षरत 01 बालकन्यायालय में पेश किया गया ।

