Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिलेगा 55 प्रतिशत...

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिलेगा 55 प्रतिशत DA ?

रायपुर:सोमवार 30 जुलाई क़ो छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने जा रही है। मानसून से ठीक पहले आयोजित की जा रही यह बैठक कई मायनों में विशेष होगी। सरकार खासतौर कृषि और किसानों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है, उम्मीद है कि खाद की समस्याओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। अगर राज्य सरकार इस पर फैसला लेती है तो इसका फायदा राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर सरकार इस संबंध में फैसला लेती है तो सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है।

साय कैबिनेट की बैठक में फैसला संभव

दरअसल छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है, जो केंद्रीय कर्मचारियों से दो प्रतिशत कम है। वहीं, जुलाई में एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी है। ऐसे में साय कैबिनेट की बैठक को लेकर एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद जग गई है।

गौरतलब है कि मार्च में छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। 3 मार्च को विधानसभा में साल 2025-26 के वार्षिक बजट में 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। इस दौरान सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इसके बाद उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments