Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी...

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी खबरें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार है। मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया। यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।’

धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस आज 33 जिलों में चक्काजाम करेगी। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेशभर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।रायपुर में VIP रोड में श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर) के पास नेशनल हाईवे जाम करेंगे। धरसींवा और धनेली में भी NH जाम करेंगे। वहीं बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे नाकेबंदी करेंगे, जिससे रायपुर-बिलासपुर आने जाने वालों को परेशानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में आज चक्काजाम…इन रास्तों से न करें सफर:

कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी है. मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा 145 सांसदों ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए. वहीं, राज्यसभा में 54 सांसदों ने जज वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव .का समर्थन किया.

जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी है

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 25 साल बाद एक महिला को अपने ही 25 वर्षीय भांजे से प्रेम हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। मामला जब खुला तो यह प्रेम संबंध न केवल पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। मामले में पंचायत बैठी। पंचायत के फैसले और पति के निर्णय ने इस मामले को अधिक चर्चा में ला दिया है। दरअसल, पति ने महिला की दूसरी शादी को स्वीकार करते हुए कहा कि अब इसे कौन रोकेगा? उसने महिला के निर्णय को स्वीकार लिया
भांजे के इश्क में पड़ी मामी:भांजे से रचाई दूसरी शादी

नवा रायपुर स्थित सेंध और झांझ लेक में भारी अनियमितताओं और प्रतिबंधित निर्माण कार्यों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने रायपुर कलेक्टर, जो कि जिला वेटलैंड संरक्षण समिति के अध्यक्ष हैं, को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 19 के तहत न्यायालय में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।वेटलैंड प्राधिकरण ने कहा है कि झांझ और सेंध जलाशयों में पाथवे, चौपाटी, निर्माण आदि गतिविधियां वेटलैंड नियमों के तहत प्रतिबंधित और दंडनीय है। ये कार्य न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि जलाशय पर आश्रित जीवों के लिए भी खतरा है।

नवा रायपुर के सेंध-झांझ लेक पर हुआ गैरकानूनी निर्माण

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिसकर्मियों ने दो बच्चियों को बंधुआ मजदूरी कराकर टॉर्चर किया। जशपुर जिले की दो नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई का झांसा देकर लाया गया, फिर पुलिसकर्मियों के क्वॉर्टर में नौकरानी की तरह काम करवाया गया। घर का पूरा काम करने के बावजूद बच्चियों को डराकर, धमकाकर रखा गया।उनके साथ मारपीट की गई। इस बीच रविवार की रात किसी तरह दोनों बच्चियां वहां से भागने में सफल रहीं। अभी उन्हें सखी सेंटर में रखा गया है। जहां बच्चियों को बंधक बनाकर गया था, वो दोनों कॉन्स्टेबल हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिसवालों ने बच्चियों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप में सोमवार सुबह बंद कमरे में मां-बेटी जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि मां-बेटी की लाशें 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गईं हैं। बेड पर दोनों की लाशें मिली हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के BSP के स्ट्रीट नंबर-36 स्थित क्वार्टर का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम जागेश्वरी साहू (35) और दिव्यांशी साहू (7) है। दिव्यांशी साहू जागेश्वरी साहू की बेटी थी। जागेश्वरी अपने पति से अलग पिता सीताराम साहू के साथ बीएसपी क्वार्टर में रहती थी।मां-बेटी का आखिरी रील्स वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं।

7 साल की बच्ची संग घर में जिंदा जली मां

सोमवार को  कोतरा रोड अटल विहार कालोनी के एस ब्लॉक के कमरा नंबर-201 में रहने वाले सतीश साहू की पत्नी ममता साहू ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सतीश साहू मूलतः बिलासपुर जिले के जरोंधा गांव के रहने वाले है , वो बीते कुछ समय से अटल विहार कालोनी में रहते हुए कैट जेसीबी कंपनी में काम करते हैं। आज सुबह नाश्ता नहीं बनाने की बात को लेकर सतीश की अपनी पत्नी ममता के साथ कहासुनी हुई थी। संभवतः इसी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ..

 नाश्ता नहीं बनाने परकहासुनी, पत्नी की फांसी लगाकर दी जान
कवर्धा:  सावन के दुसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कावड़ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की चर्चा हो रही है। सोमवार को उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर यात्रा शुरू की है। वह करीब 150 किमी पैदल चलकर कबीरधाम में स्थिति प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का तीसरे सोमवार को अभिषेक करेंगी।उन्होंने कहा कि यह कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है।
भगवा कपड़ा,कंधे पर कावड़,BJP विधायक,150 किमी पैदल करेंगी यात्रा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में EOW ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है।EOW ने चार्टड अकाउंटेंट अभिषेक समेत तीनों आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। 26 जुलाई तक EOW पूछताछ करेगी। EOW का दावा है कि आरोपियों के पास घोटाले में लेन-देन, रकम की हेराफेरी और अहम दस्तावेज की जानकारी है।

शराब-घोटाला…CA समेत 3 आरोपी EOW रिमांड पर

रिश्तों को जिस अहमियत के साथ पहले निभाए जाते थे, वो अब बहुत कम ही देखने को मिलता है। लोग अपने सगे रिश्तेदारों के साथ शादी व दूसरे कांड तक कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब झारखंड से सामने आया है। यहां जीजा और साली चुपके से संबंध बना रहे था। इस बार साली के पति ने कांड करते हुए देख लिया। फिर जो हुआ हैरान कर देने वाला था। फिलहाल पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

जीजा के साथ संबंध बना रही थी साली, पीछे से आ धमका पति

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments