Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रदेश में फिर शुरू हुई बारिश, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा,...

प्रदेश में फिर शुरू हुई बारिश, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर= छत्तीसगढ़ की जनता को एक बार फिर राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ दिनों से लगाए ब्रेक के बाद फिर से बारिश शरू हो गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से जमकर बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तूफ़ान चलने की भी संभवना जताई है।

आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार सुबह से ही सभी जगह बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी आवश्यक काम से घर के बाहर न निकले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments