छत्तीसगढ़
गर्मी के तेवर हुए कड़े, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, दो दिन बाद से और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।
गर्मी ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पसीने छुड़ाने लगी है। सोमवार 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से चार डिग्री कम है। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।


