तिल्दा – नेवरा। भारतीय स्टेट बैंक शाखा नेवरा का 70 वा बैंक स्थापना दिवस मन्य गया .इस अवसर पर 70 वर्ष पार कर चुके पेंशनरों का केक कटवाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने साइबर अपराध के संबंध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी..

उन्होंने कहा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें प्रलोभन से बचें कोई भी एप डाऊनलोड करने से पहले जांच कर लेवें। शाखा प्रबंधक ने बताया की बैंक कभी भी किसी कस्टमर को फोन नहीं करता, यदि किसी संबंधित बैंक से फोन आती है तो कुछ भी बताने से बचे और बैंक जाकर संपर्क करें ।
इस मौके पर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय,सचिव सेवादास वैष्णव,जवाहरलाल सिरमौर,तुलसीराम वर्मा, हेमकुमार धुरंधर, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, छबीराम वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, टीकाराम वर्मा, सनतकुमार पांडेय,वाय. के. वर्मा, टापलाल वर्मा,एम.आर.साहू,देवनाथ वर्मा, सुरेशकुमार शर्मा, हिन्छाराम निर्मलकर,घनश्याम वर्मा,सूर्यदीन कुर्रे आदि साथी उपस्थित थे।महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बैंक प्रबंधनके द्वरा किए गए सम्मान के प्रति आभार जताया ..

