Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड में हुए विवाद में 8 युवतियां पाई...

महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड में हुए विवाद में 8 युवतियां पाई गई अनैतिक व्यापार में संलिप्त, 5 गिरफ्तार, 3 फरार

रायपुर। 5 जून 2025 की रात्रि करीब 1 बजे कुछ युवकों और युवतियों के बीच महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड में मारपीट की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस घटना के दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/25 और 233/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान घटना में सम्मिलित 5 युवतियों को पूछताछ के लिए डीडीनगर थाना बुलाया गया।

वायरल वीडियो और मोबाइल की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। युवतियों के मोबाइल में अनैतिक व्यापार से जुड़े फोटो, वाट्सएप चैट्स, विभिन्न ग्राहकों के साथ रेट व लोकेशन के उल्लेख वाली बातचीत पाई गई। इससे पहले भी इस गतिविधि को लेकर पुलिस को गुप्त सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनकी पुष्टि अब हो गई है।

इन सबूतों के आधार पर थाना डीडी नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज करते हुए 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं 3 युवतियां अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जल्द ही फरार युवतियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments