Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में शनिवार को तीन अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने 5 लोगों की जान ले ली। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C पर हुआ, जबकि दूसरा महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में सामने आया।वहीं, सूरजपुर में ओवरटेक को​शिश में बाइक सवार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया और मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ में तीन सड़क हादसे…5 मौत

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई। गवर्निंग काउंसिल में देशभर के CM पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान अलग से PM मोदी और CM साय की मुलाकात हुई।नरेंद्र मोदी, विष्णुदेव से हाथ मिलाते दिखे और फिर हाथ थामकर कुछ देर बात भी। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है। दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से CM साय ने प्रदेश का ‘3T मॉडल’ पेश किया।

PM मोदी ने थामा CM साय का हाथ

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बंदौरा जंगल में 22 साल की युवती बेहोशी की हालत में मिली। पूछताछ में पता चला कि, शादी बात को लेकर विवाद होने पर प्रेमी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। घटना कुकदूर थाना इलाके की है।इसके बाद बेहोश होने पर मृत समझकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। एक दिन बाद पिकनिक मनाने आए लोगों ने उसकी जान बचाई।

शादी करने कहा तो गर्लफ्रेंड का गला घोंटा

सरगुजा जिले के कदनई में 23 मई को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि 22 मई की शाम महिला के पति ने नशे में धुत होकर पत्नी की बेदम पिटाई की थी। रात में भी पति ने महिला के साथ मारपीट की। अंदरूनी चोट के कारण महिला की मौत हो गई थी। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

नशे में हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

रायपुर के खरोरा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। वो घर पर अकेली रहती थी। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना खरोरा थाना इलाके के वार्ड क्रमांक-13 की है।जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पदमा यादव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि, अज्ञात हमलावर ने पहले महिला पर डंडे से हमला किया। फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। यह घटना दिन के समय खरोरा के आवासीय क्षेत्र में हुई है।

खरोरा में अकेली रह रही महिला की हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पिछले महीने हुई युवती की मौत की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की मौत को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और में सुसाइड बताया गया जो गलत थी। फॉरेंसिक जांच में युवती की मौत गला दबाने से हुई थी।जांच में पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से उसका प्रेमी नाराज था। इसी बीच उसने पहले गला दबाकर हत्या की और फिर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या को सुसाइड बताया

भारत में कोविड-19 के जेएन.1 वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं, विशेषकर केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में. केरल में कड़ी निगरानी और रैंडम टेस्टिंग शुरू हो गई है, जबकि तमिलनाडु ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य किए हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भी संक्रमण बढ़ रहा है.

चार राज्यों में बढ़ते कोरोना केसों पर केंद्र की खास नजर

दुर्ग के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के आधुनिक लॉज के एक कमरे में युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पूजा साहनी निवासी बलिया के रूप में हुई है। पूजा की शादी भिलाई में होने वाली थी इसके लिए वह दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ भिलाई आई थी।
डोली की जगह उठी अर्थी.

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के 66वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार ने प्लेऑफ में पहुंच चुकी PBKS का टॉप-2 में फिनिश करना मुश्किल कर दिया। वहीं दिल्ली ने 15 पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर रहकर अपना लीग स्टेज फिनिश किया। टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। पंजाब ने 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments