Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़कुत्ता बना शेर..गाव के अंदर घुसे भालू को भौक भौककर भगा दिया

कुत्ता बना शेर..गाव के अंदर घुसे भालू को भौक भौककर भगा दिया

कांकेर’क्या कभी आपने सुना है कि भालू जो की जंगल में रहता है.और उसमे  शहर में रहने वाले कुत्तों का खौफ आ जाए. लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई दिया.. छत्तीसगढ़ के कांकेर में जहां कुत्तों से डरकर एक भालू भागता हुआ जंगल में जाकर एक पेड़ में चढ़ गया ..। और नीचे कुत्ते भोक रहे हैं। पहले तो भालू को कुत्तों ने शहर के अंदर आते देखा तो भौक भौककर भगा दिया,और बाद में पेड़ पर चढ़े भालू को कुत्ता ललकारता हुआ भुक्त

यह वीडियो देखेंगे तो एक कहावत याद आ आएगी कि अपने इलाके में तो कुत्ता भी शेर होता है। जी हां यह बात बिल्कुल सच साबित होते दिख रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कुत्ते ने भौंक-भौंककर भालू को भगा दिया। ग्राम दरगाहन में ग्रामीणों ने एक पालतू कुत्ते को पाला है। 22 मई गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे भालू गाव के अन्दर घुस आया तभी कुत्ते ने उसे देख लिया फिर क्या था कुता उसे देखकर जोर जोर से भौंकता  भालू के पीछे दौड़ने लगा   कुत्ते को भौंकता देख भालू वापस गांव के बाहरजंगल चला गया और एक पेड़ में चढ़ गया । इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह पहला मौका है जब किसी पालतू कुत्ते ने भालू को इस तरह भगाया है। आमतौर पर भालू कुत्तों पर हावी होते हैं। भालू अक्सर भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्रों में घुस आते हैं। इससे पहले कई लोग भालू के हमले का शिकार हो चुके हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कच्ची सड़क पर भालू आते दिखा था जिसके बाद उसे देख कुत्ता उसके पीछे पड़ गया और भगा के ही माना।

इस क्षेत्र में रोजाना जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ रही है।घटना के बाद से सुबह सैर करने वाले लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।शहर में 10 दिन पहले एक शादी वाले घर में भालू घुस गया था। घर की बाड़ी के पास कुछ तेल के टीन पड़े हुए थे।

भालू तेल पीने के बाद टीन से खेलने भी लगा। शादी का बचा सामान घर के बाहर परछी में रखा था। वे धीरे-धीरे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे थे। इसी दौरान भालू वहां पहुंच गया था।बता दें कि कांकेर चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आस-पास के पहाड़ों में मौजूद वन्य प्राणी भोजन पानी की तलाश में शहर और गांव की ओर रुख कर रहे। कई पहाड़ियों को भालुओं का विचरण क्षेत्र घोषित किया गया है।

 बताया जाता है पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाने के कारण वन्य प्राणी जंगलों से अन्य इलाकों की ओर निकल आ रहे हैं। वहीं वन विभाग ने वन्य प्राणियों के रहवासी इलाके में आने पर सूचना देने की अपील की है। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच वन्यप्राणियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments