Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

….

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  सोमवार को एक्शन मोड में दिखे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में CM ने एक सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और गेट आउट भी कह दिया। वहीं मुंगेली में 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।मुख्यमंत्री पहले GPM जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शिकायत सुनी।

CM साय ने PHE सब इंजीनियर को कहा-गेट आउट

कांकेर में एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाया. फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था। वारदात के समय नशे की हालत में भी था।मामला चारामा थाना इलाके का है। मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था।वह अचानक लापता हो  परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था।

कांकेर में 8 साल के लड़के से रेप:पहाड़ पर ले गया नाबालिग पड़ोसी

रायपुर के होटल में अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। इसकी खबर मिलते ही आबकारी विभाग की टीम में छापेमारी कर होटल के मैनेजर को पकड़ा गया। इसके अलावा रायपुर के अलग-अलग इलाकों से दो और बदमाशों को पकड़ा गया जो अवैध शराब सप्लाई कर रहे थे।विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन अलग-अलग मामलों में कुल 27.5 शराब जप्त की गई है ।

रायपुर के होटल में अवैध शराब

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाघ की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल है। कटघोरा वन मंडल के पाली वन परिक्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ पर बाघ ने दो भैंसों को अपना शिकार बनाया है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने पंजों के गहरे निशान और घसीटे गए शिकार के चिह्नों की जांच की। इससे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई।वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।

कोरबा में बाघ ने दो भैंसों का शिकार किया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की टंगिया से हत्या कर दी। घटना आधी रात की है। आरोपी पिता को शराब के लिए पैसे नहीं मिले। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी पिता अपने बेटे को दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने टंगिया से बच्चे के सिर पर वार किया। इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे की हत्या

छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटी जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद राज्य सरकार सख्त हो गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी है। साथ ही विभाग को 15 दिन में प्राथमिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।बतादें कि, मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई थी कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर और सरगुजा  खाद्य और पोषण की घटिया  सामग्री वितरित की जा रही है

आंगनबाड़ी में घटिया सामग्री की शिकायत पर जांच टीम गठित

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में शादी समारोह में मामा के कट्टे से फायर हो गया, गोली 13 साल के भांजे को लगी।  पवन चौहान अपने भांजे अजय वास्कले के साथ एक शादी समारोह में गया था। दोनों मामा-भांजे डीजे पर नाच रहे थे। टशन दिखाने के लिए मामा कट्टा लहरा रहा था। इसी दौरान फायर हो गया।पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है।

शादी में मामा की गोली से भांजे की मौ

शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने जहर खा लिया। झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन दिन के इलाज के दौरान आज सोमवार को उसकी मौत हो गई। वह 4 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। लड़का गैर समुदाय का था तो माता-पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन, बेटी की जिद के आगे पिता ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को दोनों ने सात फेरे लिए थे।अगले दिन शनिवार को दूल्हा ससुर और अन्य ससुराल वालों को स्टेशन छोड़ने गया। इसी बीच दुल्हन ने घर में जहर खा लिया।

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने किया सुसाइड:पति से हंसकर बोली- मैंने चूहामार खा लिया है

सरगुजा के सिलसिला में दो बच्चों की रविवार दोपहर डबरी में डूबने से मौत हो गई। परिजन बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराने रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार रुपए मांगे गए।साथ ही उन्हें शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से ही शव लेकर वे गांव तक गए। हालांकि, बीएमओ ने परिजनों के पैसे मांगने वाले आरोप को गलत बताया है।

परिजन बोले- बच्चों के पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार मांगे

रायपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नशे के लिए 500 रुपए मांगे थे नहीं देने पर उसे अधमरा कर दिया।वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 बदमाश सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लात-घूसों, चप्पल से पीट रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन लड़के उसे लगातार पीट रहे हैं। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments