भूपेश बोले- 26/11 में कसाब को जिंदा पकड़ा था:पहलगाम हमले के आतंकी अब तक नहीं पकड़े गए
महंत ने कहा, संविधान में भारतवर्ष समाहित है। सभी भारतवासी को समानता का अधिकार
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस द्वारा ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। रैली के साथ हॉकी ग्राउंड में हुई सभा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित सभा को संभोधित करते भूपेश बघेल ने कई मुद्दों पर बीजेपी और केंद्र की सरकार को घेरा।
बघेल ने कहा मनमोहन सिंह ने 26/11 की घटना में कमांडो उतारा और कसाब को जिंदा पकड़ा। पहलगाम हमले के बाद अमित शाह जी उतरे थे लेकिन आज तक आतंकवादियों को नहीं पकड़ा गया।बीजेपी उन कांग्रेस पार्टी के लोगों को दबाने का प्रयास कर रही है जिन कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को धूल चटाई। प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कार्रवाई की। राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई..। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की थी, जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। अब जातिगत जनगणना कराने को केंद्र तैयार है…।महतारी वंदन के माध्यम से ठगने का काम सरकार कर रही है। जहां मजदूरों को 28 हजार रुपए महीना मिलना था उसे रोक कर महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दे कर ठग रहे हैं।पहलगांव में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा, वैसे ही झीरम घाटी हत्या कांड में नाम पूछ-पूछकर मारा गया। दोनों ही मामले में सुरक्षा नहीं दी गई। न कांग्रेस के नेताओं को ना पर्यटकों को।

सभा में महंत ने कहा कि, संविधान में भारतवर्ष समाहित है। सभी भारतवासी को समानता का अधिकार देता है, लेकिन खाई बढ़ गई है। सत्ता और जनता के बीच खाई बढ़ गई। हम भारत के लोग जो शब्द है वह सिर्फ किताबी शब्द बन गया।महंत ने संविधान बचाओ रैली के जांजगीर में आयोजन को अंचल का सौभाग्य बताया। कहा कि, संसद कानून बनाने की संस्था है लेकिन विपक्ष को मौका नहीं दिया जा रहा है। बहुमत के आधार पर बिना सोचे समझे कानून अपने हुक्म से बना रहे।
आठों विधानसभा से विधायक बना कर भेजने के लिए जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई। आए दिन संविधान के प्रावधानों को बदलने का काम बीजेपी की केंद्र सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने SC-ST, OBC वर्ग के साथ सामान्य के गरीब वर्ग को आरक्षण देना चाहा तो छत्तीसगढ़ के गवर्नर ने रोक दिया और आरक्षण लागू नहीं होने दिया।बीजेपी की ओर से आरक्षण का लाभ रोका जा रहा है। शासकीय उपक्रमों को निजी हाथों में बेच कर आरक्षण को घटाने का काम कर रहे हैं। संविधान को प्रति दिन खतरा है, लेकिन अब कांग्रेस भी प्रति दिन लोगों के बीच जा कर संविधान बचाने के लिए प्रयास करेगी।
सभा को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी संभोधित करते कहामध्यप्रदेश के मंत्री द्वारा सेना में सोफिया कुरैशी के ऊपर किए गए टिप्पणी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।केंद्रीय मंत्री राजद्रोह कर रहे,उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सूचना पाकिस्तान को देने बात कही जो राजद्रोह है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है। पहले चरण में आज सभा फिर दूसरे फेज में विधानसभा स्तर पर आयोजन होगा। तीसरे चरण में नेता डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी देंगे।ब्यूरो रिपोर्ट वीसीएन टाइम्स जांजगीर चांपा

