Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में सेक्स रैकेट में 6 गिरफ्तार:आरोपियों में दो महिलाएं

रायपुर में सेक्स रैकेट में 6 गिरफ्तार:आरोपियों में दो महिलाएं

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग होटलो में पुलिस ने छापा मारकर वहा चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया है  इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है..। पुलिस ने पॉइंटर भेजकर सूचना को कंफर्म किया फिर बैकअप टीम ने दोनों होटलों पर एक साथ छापा मारा..।  पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। इस मामले में होटल मालिक और पार्टनर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रायपुर गंज पुलिस को सूचना मिली कि होटल गगन ग्रैंड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल में एक पॉइंटर भेजा। जिसने होटल के भीतर रिसेप्शन में मौजूद रेवती साहू से बातचीत की…। सौदा तय होते ही उन्होंने महिलाओं को देखने के लिए कहा…। तभी पॉइंटर ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस की टीम आसपास स्थित दोनों होटलों पर रेड मार दी। छापे के दौरान पुलिस को मौके पर कुछ महिलाएं भी मिली, जिन्होंने देह व्यापार की बात स्वीकार की।

इस मामले में पुलिस ने होटल के स्टाफ और कुछ संदिग्ध पुरुष मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुब्रत सेठी, नीलांबर बाग और एक महिला निशामणी बेहरा निवासी रायपुर बताया। इसके अलावा दो अन्य मनोज कुमार वैष्णव और तेजेश्वर कुमार डडसेना भी मिले।इस मामले में आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस और गगन ग्रैंड के संचालक कुणाल बाग और पार्टनर सुमित फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने जिन 6 लोगो को पकड़ा है उनमे सुब्रत सेठी 32साल  होटल गगन ग्रैंड का मैनेजर, निवासी जिला डेंकनाल, ओडिशा।…रेवती साहू 30साल – होटल आदित्य गेस्ट हाउस की मैनेजर, निवासी जिला राजनांदगांव..नीलांबर बाग 29साल  मूल निवासी बलांगीर, ओडिशा; वर्तमान में रायपुर में निवासर   .निशामणी बेहरा 27 साल – सुब्रत सेठी की पत्नी, निवासी जिला डेंकनाल, ओडिशा…मनोज कुमार वैष्णव 40साल.निवासी कांकेरऔर …तेजेश्वर कुमार डडसेना (35साल  निवासी महासमुंद वर्तमान पता कांकेर शामिल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments