बिलासपुर में खुद को डॉन बताकर गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया। तीन नाबालिग समेत 9 बदमाशों को पकड़ा, जिसके बाद उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश कहते रहे कि अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे।बदमाश लड़कों ने इंस्टा में रील्स बनाकर खुद को डॉन बताया था और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम दिया था। मामला सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि शहर के बदमाश युवकों ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड किया था, जिसमें खुद और किसी मुलतान को डॉन बताकर दहशतगर्दी फैलाने की कोशिश की थी। यह वीडियो पुलिस को मिला, तब उनकी पहचान कर धरपकड़ की गई।इसी तरह सरकंडा क्षेत्र में चाकूबाजी और मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अलग-अलग मामलों में एकता कॉलोनी के हिमांशु श्रीवास, अमन लहरे, सहारा यादव और बगदई मंदिर क्षेत्र से गौकरण उर्फ कोंदू साहू, सुदामा साहू, नंदराम श्रीवास, अभिषेक गोस्वामी, करण यादव उर्फ केडी, खिंटू साहू उर्फ टंकू और गणेश यादव उर्फ दादू को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान बदमाशों को एक-दूसरे का कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गणेश नगर चुचुहिया पारा में रहने वाले मुस्ताक उर्फ गुफरान 26साल , आवेष खान उर्फ जावेद 18 साल, शेख मुस्ताक उर्फ कैफ 19 साल और वाहिद अली उर्फ पापे (19साल को पकड़ लिया, जिन्होंने इंस्टा पर रील्स बनाया था।..थाने पहुंचने पर युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस की टीम ने नजरलाल पारा में रहने वाले नमन सलूजा उर्फ रुद्र और सचिन सलूजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों आरोपी मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे।
एक तरफ पुलिस शहर में बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई करने के नाम पर भेदभाव के आरोप भी लग रहे हैं। कुछ दिन पहले तारबाहर क्षेत्र के अमीगोज बार में डांस करते समय युवकों के 2 गुटों में विवाद हो गया था।जिसके बाद बदमाश युवकों ने मिलकर युवक और युवतियों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने काउंटर केस बना दिया। वहीं, तोड़फोड़ करने वाले रसूखदारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।..ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स बिलासपुर

