Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़भिलाई में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष: चाकू-डंडो से एक दूसरे...

भिलाई में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष: चाकू-डंडो से एक दूसरे पर किया वार, तीन घायल,

भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई में लड़की से मिलने को लेकर 2 परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दोनों परिवारों ने एक दुसरे पर  जमकर लाठी, डंडा,बरसाए चाकू और लात-घूंसे भी चले। इस  घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। सुपेला पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।भिलाई में 2 मुस्लिम परिवारों के बीच जमकर लाठी, डंडा, चाकू और लात-घूंसे चले। झगड़े का कारण लड़की से मिलने से मना करना बताया जा रहा है। घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक फरीद नगर में दो परिवार के बीच पुराना परिचय और घर आना जाना था। इस बीच एक घर के लड़के ने दूसरे घर की लड़की से बात करना शुरू कर दिया।दोनों की नजदीकियां देखकर जब लड़की के घरवालों ने लड़की को मना किया तो उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया। इससे लड़का इतना नाराज हुआ कि उसने लड़की को मारने की धमकी दे दी।

वाईस]इसके बाद लड़के ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की और उसकी मां का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। रात को लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंच गया और झगड़ा करने लगा।जब लड़की के घरवालों ने उसका विरोध किया तो उसने चाकू, लात घूंसे और लाठी-डंडे से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना में 3 लोगों को गहरी चोट आई है। उन्हें दे रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।

एंकर दोनों परिवारों के बीच हुए इस पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए लड़की से बात करने का दबाव बनाया। जब लड़की के घर वालों ने उसका विरोध किया तो उसने दोस्तों के साथ उनके साथ चाकू लेकर मारपीट शुरू कर दी।

मामले में दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि लड़की पक्ष से अरशद अली (43) की शिकायत पर मो. सलीम, आफताब आलम, अफसाना यास्मिन के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। वहीं मो. सलीम आलम (19) की शिकायत पर सानिया हर्षद अली और अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments