Homeछत्तीसगढ़CG.भिलाई में ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर.. मौके पर...

CG.भिलाई में ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर.. मौके पर मौत, स्कूटी के पीछे बैठी बुजुर्ग की नातिन घायल …..

भिलाई के छावनी थाने के सामने फ्लाई ओवर ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी चालक अयूब खान (65 साल) की मौत हो गई। वहीं उसकी 17 साल की नातिन जिया खान की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

भिलाई के छावनी थाने के सामने फ्लाई ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी चालक की मौत हो गई। वहीं उसकी 17 साल की नातिन जिया खान की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई तीन आदर्श नगर का रहने वाला अयूब खान रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी की  बेटी की शादी भिलाई कोहका में हुई है। उनकी नातिन जिया अपने नाना के घर भिलाई तीन गई हुई थी। नाना अयूब  जिया को छोड़ने कोहका जा रहे थे। वो जैसे ही छावनी थाने के सामने बने फ्लाईओवर ब्रिज से होते हुए बिहार होटल के सामने पहुंचे भिलाई तीन से भिलाई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक के चालक ने स्कूटी को किनारे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से स्कूटी ट्रक के पहिए में फंस गई और अयूब खान स्कूटी के साथ घिसटते हुए काफी दूर चले गए। इस दौरान जिया स्कूटी से दूर जा गिरी। इससे अयूब खान का पैर बुरी तरह कुचल गया। वहीं जिया को भी काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची..इसके बाद दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अयूब खान को मृत घोषित कर दिया, वहीं जिया की हालत गंभीर होने से परिजनों ने उसे अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोगो ने बताया टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। लोगो ने कहा की भारी भीड़ के बावजूद रोड पर जिस तेज गति से वाहन चलते हैं.. यदि उनकी रफ्तार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इस तरह की घटनाओ को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।छावनी पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments