Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान...बेमेतरा में 2 की मौत:राइस मिल में धान की बोरियों...

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान…बेमेतरा में 2 की मौत:राइस मिल में धान की बोरियों के नीचे दबे; तिल्दा में पेड़ उर बिजली के खंभे गिरे

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

कबीरधाम जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, ओले भी गिरे। - Dainik Bhaskar

रायपुर-बिलासपुर NH पर तिल्दा के तारपोंगी -धरसीवा के बीच स्थित पूरा टोल प्लाजा का शेड तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया। शेड के नीचे एक कार दबे होने की जानकारी मिली है ,,वहीं देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया।

बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई।

तिल्दा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में कई बिजली के खंबे गिर गए हैं वहीं कई बड़े पुराने पेड़ भी धराशाई हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ था।

आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments