तिल्दा- नेवरा: 2 दिन में दूसरा मर्डर! आधा दर्जन संदेहियों से पूछताछ

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

तिल्दा नेवरा में क्राइम की बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। पिछले 48 घंटे में तिल्दा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हत्या के बाद आरोपियों ने गुमराह करने के लिए दोनों मृतकों के चेहरों को कुचलनने का प्रयास किया गया है।पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पहली वारदात बुधवार  को तब सामने आई जब ;तिल्दा तुलसी में सिरवे खार के पास एक युवक रक्त रंजित लाश पड़ी मिली। मृतक के चेहरे को सीमेंट के पोल से कुचला गया था। हालांकि मृतक की पहचान जल्द ही कर ली गई और उसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लग गई। बताया जाता है कि मृतक गौरेला पेंड्रा का रहने वाला था वो तिल्दा के पास बन रही राइस मिल में काम करता था। वारदात की रात वह मिल में काम करने वाले अन्य साथी के साथ घूमने निकला था ..लेकिन सुबह उसकी लाश सिरवे खार में पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि गुरुवार को सकरा के  गडरिया नाले के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी दी

 

युवक के चेहरे पर वजनी पत्थर पड़ा हुआ था। साथ ही उसके गले  को किसी तेज धार वाले हथियार से काटा गया था।मना  जा रहा है की पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों के द्वारा हत्या के बाद उसके चेहरे को कुचलने भारी वजनी पत्थर का इस्तेमाल किया गया । उधर जब इस मामले की पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस महकमें में  हड़कंप मच गया। वही कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस ने बताया कि जिस युवक की हत्या हुई है वह ग्राम सकरा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, राजू भट्ठ अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नया रायपुर स्थित सिंचाई विभाग में कार्यरत था.बीते 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा थाऔर घर से किसी शादी में शामिल होने की बात कह कर निकाला था। और आज सुबह उसकी लाश गडरिया नाले के पास मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों बुलाया गया,साथ ही डीएसपी अशोक चतुर्वेदी टीआई सत्येंद्र श्याम स्वयं मौके पर पहुंचकर मोवाइन करते दिखे। पुलिस ने  कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है , डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *