बोल ना बे रोज कितना डीजल बेचता है, कहते हुए गाड़ी मालिक ने ड्राइवर को बेल्ट से पीटा, थूक कर कहा अब चाट, देखिए वीडियो

वीसीएन टाइम्स
5 Min Read

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत कांकेर जिले में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अमर कंपनी से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, डीजल बेचने के आरोप में एक ठेकेदार ड्राइवर के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट कर रहा है…, बल्कि उससे हाथ पर थूक कर चाटने जैसी अपमानजनक हरकत करने के लिए मजबूर कर रहा है। जिससे आक्रोश में आए ग्रामीणों और कर्मचारियों ने ठेकेदार की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल में वायरल हो रहा है।

कांकेर में चल रहे भारत मामला प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। - Dainik Bhaskar

इस वीडियो को  देखने के बाद आप निश्चित रूप से कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में दबंगई करने वालों को पुलिस का कोई डर भय नहीं है… या फिर यह  कह सकते हैं कि यहां पुलिस की नहीं बल्कि गुंडे बदमाशों की चलती है, यदि गुंडो में पुलिस का भय होता… तो शायद यह वीडियो वायरल नहीं होता ?

देखिए एक शख्स वाहन चालक को बेल्ट से किस तरह से मार रहा है, इतना ही नहीं वह कह रहा है बोल ना बे  रोज कितना डीजल बेचता है उसके बाद वह व्यक्ति उसे मार खाने वाले व्यक्ति को थूक चटवाता है और बाकायदा उसका रियल बनाकर वायरल कर देता है… और अब वह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कांकेर जिले में भारत माला सड़क परियोजना के ठेकेदार का है.. ठेकेदार  अपने वाहन चालक को बेरहमी से मारते हुए कह रहा है कि तुमने कितना डीजल चुराया है, यानी कि ठेकेदार चालक पर डीजल चोरी का आरोप लगा रहा है और बेल्ट से खूब मार रहा है और उसके ऊपर थूक फेककर उसे चटवा रहा है। यह पूरा मामला दुधवा थाना क्षेत्र का है। .ठेकेदार ने पहले अपने वाहन से मारपीट की  उसके गुहार लगाने के बावजूद वह नहीं रुका और दहशत फैलाने के लिए उन्होंने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.. इस घटना के अगले दिन 29 अप्रैल को वाहन चालकों ने एकजुट होकर ठेकेदार से बदला लेने उसे पीटने का मन बना लिया। उसके बाद वाहन चालक एकत्रित होकर न केवल ठेकेदार की पिटाई करते हैं बल्कि ठेकेदार को बचाने आए कंपनी के मैनेजर को भी जमकर पीटते हैं…पहले वीडियो में ठेकेदार वाहन चालक को पीट रहा हैं, आपने उसे देखलिया  है, अब हम आपको दिखाते हैं कि ठेकेदार को वाहन चालक किस तरह से पीट रहे हैं,,

जानकारी के मुताबिक, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कांकेर-कोंडागांव के बीच बन रहे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े टनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे वाहन चालकों का वेतन रोक दिया गया है। परिवार के भरण-पोषण की चिंता में कुछ चालक डीजल चोरी करने को मजबूर हुए हैं।दुधावा पुलिस के मुताबिक, यह घटना कोंडागांव क्षेत्र की है। प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वेतन नहीं मिलने की समस्या से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

.बता दें कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य के दौरान कांकेर जिले के दुधावा और कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी इलाके में वाहन चालक, हेल्पर सहित अब तक 4 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिसमें कुछ मामले संदिग्ध भी हैं। एक चालक की मौत कैंप में वाहनों के वॉश एरिया में और एक कर्मचारी की वाहन में दबने से हुई थी।

उधर वाहन चालकों ने सभी मामलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन के निरीक्षण की भी मांग की है। घायल को ग्रामीणों ने पहचानने से मना कर दिया है। मारपीट करने वाले कंपनी मैनेजर की पहचान अमित मिश्रा और उसके सहयोगी कर्मचारी पिंटू जेना के रूप में की गई।इसके पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहे हैं। पहले पुलिस कार्रवाई नहीं करती है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय होती है और फिर आगे की कार्रवाई की जाती है। बाजू कई मामले में पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। ब्यूरो रिपोर्टVCN टाइम्स कांकेर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *