छत्तीसगढ़ में कई जगह तेज बारिश के साथ ओले गिरे

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुरछत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगह सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। तेज गर्मी के बीच हुई बरसात से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं ओले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने पहले से ही 5 जिलों बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा केसाथ   रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्टकरते कहा था की आज  गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.. रायपुर में तेज हवाओं के साथ जहां बारिश हुई है वहीं आउटर धरसीवा इलाके में ओले भी गिरे हैं..। कोरबा में भी जोरदार बारिश होने के साथ ओले गिरे हैं। पेंड्रा में सुबह मौसम बदला और तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले के अमरपुर गांव में जमकर ओले बरसे हैं धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

कोरबा में तो तेज बारिश से जलजमाव के हालात बन गए।
कोरबा में तो तेज बारिश से जलजमाव के हालात बन गए।

इससे पहले रविवार देर शाम को रायपुर, बिलासपुर और पेंड्रा सहित कई हिस्सों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जगदलपुर में दिन का पारा 9 डिग्री लुढ़का है। वहीं कुछ हिस्सों में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज भी अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *