Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

मध्यप्रदेश में पत्नियों की प्रताड़ना से परेशान पुरुषों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए समाज में मांग उठ रही है। भोपाल में वॉच लीग संस्था ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से मुकदमे झेल रहे पतियों के साथ शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।पत्नियों से प्रताड़ित पतियों और परिवारजनों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कोर्ट से ऐसे केस खत्म करने की मांग की।

पत्नियों से प्रताड़ित पति बोले- कोर्ट झूठे केस खत्म करें
छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के लखनपुर में एक प्रेग्नेंट नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है । हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में पीड़िता की चचेरी बहन की भी भूमिका रही, जिसने नाबालिग को एक युवक से मिलने भेजा। युवक ने उसे सुनसान जगल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता पहले से दो महीने की गर्भवती है, और उसने थाने में पहुंचकर युवक और बहन के साथ अपने प्रेमी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।
चचेरी बहन ने कराया प्रेग्नेंट नाबालिग का रेप, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
गर्लफ्रेंड से मिलने गया तो नग्न कर पीटा

रायपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर की पार्षद और निगम में MIC मेंबर हैं।

रायपुर में BJP के पूर्व-पार्षद को 5 साल की सजा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी ने 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक ‘न्याय पथ यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है।21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। पारदर्शिता के साथ पूरे मामले की जांच CBI से कराए जाने की बात पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कही है।

21 अप्रैल को सीएम हाउस घेरेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। लखमा 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे। इसके पहले वे दो बार EOW की रिमांड में थे, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। लखमा की गिरफ्तारी 15 जनवरी को हुई थी।इससे पहले, लखमा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए EOW ने आवेदन लगाया था। जिसके बाद 4 अप्रैल से 7 अप्रैल और फिर 7 से 11 अप्रैल तक लखमा को कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था।

शराब घोटाला केस…. 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे लखमा
नवा रायपुर की सड़कों पर अब आम आदमी को ई-रिक्शा मिल जाएंगे। शुक्रवार को इसी तरह की कई सुविधाओं को CM साय ने लॉन्च किया। उन्होंने मुंबई-हैदराबाद- भुवनेश्वर की IT कंपनियों को नवा रायपुर में ऑफिस स्पेस भी मुहैया करवाया। सेमीकंडक्टर बनाने के प्लांट का भूमिपूजन भी किया।
अब नया रायपुर की सड़क पर मिलेंगे ऑटो

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को पांच नक्सलियों ने हथियारों और विस्फोटकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से दो पर कुल 3 लाख रुपये का इनाम था.नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि ज़िले में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करके नियद नेल्लानार योजना के तहत विकास कार्यों को गति दी जा रही है. जिससे प्रभावित होकर आज 5 माओवादियों ने 5 भरमार हथियार व 4 कुकर आईईडी बम के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है.

अबूझमाड़ में हथियारों और विस्फोटकों के साथ 5 नक्सलियों का सरेंडर
पति की गैर मौजूदगी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचना एक युवक को भारी पड़ गया। दोनों की मुलाकात के दौरान पति घर पहुंच गया। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने प्रेमी को पकड़ लिया। पिटाई के दौरान पति ने प्रेमी के गुप्तांग को दांतों से काट लिया।
पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments