Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

मध्य प्रदेश पुलिस ने20 साल के एक युवक को अपनी दिव्यांग नाबालिग बहन के साथ बलात्कार करने का आरोपी पाया है. जांच में पता चला कि अपराध के समय आरोपी 16 का था और उसे पोर्न वीडियो देखने की लत थी.पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके डीएनए टेस्ट के बाद मामले का खुलासा हो पाया. नाबालिग की गर्भावस्था का पता तो बालाघाट. पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

बोलने और सुनने में असमर्थ किशोरी के बेटे का पिता कौन?

बिलासपुर में सात साल की बच्ची के साथ युवक ने दुर्ग जैसी दरिंदगी करने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचा ली। युवक उसे 500 रुपए के नोट का लालच दिखाकर ले जा रहा था। मामला सामने आने पर परिजन ने युवक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

7 साल की बच्ची से दुर्ग जैसी दरिंदगी की कोशिश

देश में गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर गुरुवार को रायपुर में यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। राजधानी में कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर चौक में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में यात्रा निकाली।प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की बहस भी हुई।

LPG की बढ़ी कीमतों पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्य सरकार ने कई सरकारी विभागों के प्रमुखों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। इनमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं, सबसे बड़ा फेरबदल EOW यानी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को लेकर हुआ है।अब तक EOW का नेतृत्व IG स्तर के अधिकारी कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इस ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक यानि DG स्तर के अधिकारी होंगे।

अब IG नहीं DG होंगे EOW के प्रमुख

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक शादीशुदा युवक दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों अपने बच्चे और परिवार को छोड़कर एक साथ रहना चाहते हैं।गुरुवार को प्रेमी प्रेमिका मानिकपुरी चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी से कहा कि हमारी शादी करवा दो। बताया जा रहा है कि महिला ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी। अब दूसरी शादी की जिद कर रही है।

2 बच्चों की मां को दिल दे बैठा शादीशुदा युवक

कांग्रेस पार्टी में जो काम नहीं करेगा उसको पार्टी रेस्ट देगी और जो काम करेगा उसको मौका मिलेगा.अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के बाद रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ कर दिया कि जो काम करेगा उसको पार्टी मौका देगी और जो काम नहीं करेगा उसको पार्टी आराम देगी. उन्होंने  कहा कि छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को पार्टी मौका देगी.

कांग्रेस में जो काम नहीं करेगा उसको रेस्ट देगी पार्टी: दीपक बैज

जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर सोमती नदी में तेज रफ्तार एसयूवी पुल से गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग चरगंवा से जबलपुर आ रहे थे।हादसे की जानकारी मिलते TI टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

जबलपुर में नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर;
बलौदाबाजार के ग्राम खिलोरा में किसान के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रौनक अग्रवाल और अन्य आरोपियों ने किसान को एक घर में ले जाकर  जूते-चप्पल, लात-घूंसों और लकड़ी से पिटाई की थी। मामले में थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।घटना के बाद से आरोपी फरार था ,,
बलौदाबाजार में किसान को चप्पल-डंडों से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 युवक तलवार लेकर थाने पहुंच गए. इसके बाद रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने युवकों को थाना ले आई कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया गया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। की क्लास लगा दी।

रायगढ़ में तलवार लेकर थाने पहुंचे 2 बदमाश..VIDEO

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक किसान के घर 10 फीट लंबा किंग कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। किसान जब अपने कमरे में धान की बोरियां निकालने गया, तो सांप को देखकर उसके होश उड़ गए।सांप की फुंकार सुनते ही किसान चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भाग निकला। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए।घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

किसान के घर 10 फीट का कोबरा 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments