भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में वे अपने बेटे के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.. पीड़ित पक्ष को धमकी देते हुए वे ख रहे है , मैं रूलिंग पार्टी का अध्यक्ष हूं ..दरअसल, पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे पर जामुल थाना में मारपीट का केस दर्ज किया गया है । हालांकि पुरुषोत्तम देवांगन वायरल ऑडियो को गलत बताते हुए जाच कराने की बात कह रहे है । उनका कहना है किजिस पार्टी से झगड़ा हुआ है हुआ है उसे मैं जानता तक नहीं हूं
बताया जाता है की रूंगटा कॉलेज आर-1 में सोमवार को वार्षिक “व्योम फेस्ट” का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीबीए सेकेंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान सेक्टर-5 निवासी का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रा ने पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन को यह बात बताई…इसके बाद वैभव अपने दोस्त सोमू देवांगन और कुछ लड़कों के साथ मारपीट करने पहुंच गया….आरोप है कि उसने अपने पिता की ऊंची पहुंच और जिलाध्यक्ष होने की धमकी दी गई ..इस पर दूसरे ग्रुप के लड़कों ने भी गाली-गलौज की जिसके बाद विवाद बढ़ा और जमकर मारपीट हो गई। एक कार में तोड़फोड़ भी की गई है।
पीड़ित ऋषि का आरोप है कि, मारपीट में उसके बाएं आंख के नीचे, पीठ और बाएं हाथ में चोट आई है। उसने जामुल पुलिस को फोन कर सूचना दी। मारपीट के दौरान वैभव देवांगन, सोमू देवांगन और कई अन्य अज्ञात लड़के शामिल थे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ, जिससे लोगों की पूरी भीड़ जुट गई थी। इस दौरान हमलावरों ने उन्हें सरकार में पहुंच होने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि, सरकार हमारी है, थाने में रिपोर्ट कराओ तो भी पुलिस कुछ नहीं करेगी। ऋषि का कहना है कि, इस दौरान वैभव ने किसी पुलिसवाले को फोन किया और कहा कि अगर ये लोग शिकायत दर्ज कराने आए तो थाने में पकड़कर पीटना शुरू कर दिया ।इस मामले में जामुल टीआई कपिल देव पांडेय का कहना है कि, दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर घटना के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करते हुए सुनाई देते हैं की बार-बार मीडिया वाले का फोन आ रहा है भैया क्या विषय है क्या बात है उनको बोलिए वह लोग थाने गए हैं आपस में जाकर बात कर ले इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि मैं जा रहा हूं आपके बेटे से बात करता हूं।।
]एंकर]जबकि पुरुषोत्तम देवांगन का साफ कहना है कि जिस पार्टी से झगड़ा हुआ है हुआ है उसे मैं जानता तक नहीं हूं फोन करना तो दूर की बात है अगर अपनी पहुंच का इस्तेमाल करता तो बेटे के खिलाफ फिर ही नहीं हो पाती। यदि धमकी वाली ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है तो उसकी जांच करवा लेंगे उसे ऑडियो से कोई लेना-देना नहीं है

