Homeछत्तीसगढ़भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा:तिल्दा में जयकारों...

भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा:तिल्दा में जयकारों के बीच हर्षोल्लास से मनाया चेट्री-चंड्र महोत्सव

तिल्दा नेवरा में भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्री-चंड्र का पर्व सिंधी समाज के द्वारा भक्ति और आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा अर्चना कर बहराणा साहब सजाया गया। सुबह सिंधी समाज के द्वारा बाइक रैली निकाली गई, दोपहर को आम भंडारा हुआ और शाम को भगवान झूलेलाल की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के उत्साहित युवक. युवतिया नित्य भजन करते हुए चल रही थी वही जगह-जगह पर डांडिया नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।

भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव को लेकर सिंधी समाज में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना जाना लगा रहा। सुबह 7 झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल का दुग्धाभिषेक कर गंगा के पवित्र जल से स्नान कराया गया। पश्चात भगवान का विशेष श्रंगार कर भगवान झूलेलाल को नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह की विधिवत आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। पश्चात मंदिर में के द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किया गया इस मौके पर  मीना तलरिया,नीलू,पार्षद किरणबाला छाबडीया, मोहनी,खुबवानी।

सुबह 10 झूलेलाल मंदिर से समाज के द्वारा बाइक रैली निकाली गई जो शहर का भ्रमण कर झूलेलाल मंदिरमें आकर समाप्त हुई। दोपहर 1 बजे आम भंडारा हुआ जिसमें समाज के लोगों ने परिवार के साथ आकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया, भंडारे में सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा बहराणा साहब के साथ बाजे गाजे  के साथ निकाली गई।

महिलाओं ने भी शोभा यात्रा में भाग लिया।

शोभा यात्रा में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा रथ पर विराजमान की गई थी इसके पीछे सिंधी समाज के युवक  युवतियां महिलाएं ,पुरुष, युवा, बुजुर्ग आयोलाल -झूलेलाल का जयकारा लगाते नाचते गाते हुए चल रही थे .. सिंधी समाज का लोकप्रिय डांडिया नृत्य भी जगह-जगह पर प्रस्तुत किया गया.. झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा संत कंवरराम चौक से होते हुए स्टेशन चौक पहुंची.. यहां सिंधी व्यापारी संघ के द्वारा कन्हैया थावरानी प्रकाश मेघानी के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद व शरबत का वितरण किया गया.

इसी तरह सिंधी कैंप में दैनिक रेल यात्री संघ के श्यामलाल बालचंदानी, जसपाल बचवानी, सुनील निहिचलानी, इंद्रकुमार हरिरमानी, हरीश छाबड़ा, इंद्र कुमार बचवानी कुमार बचवानी, के नेतृत्व में शोभा यात्रा का स्वागत कर जलपान का वितरण किया गया। इसके अलावा गुरु नानक चौक पर भी शोभायात्रा का स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया गया, नेवरा में डॉ.चंद्रपाल भोजवानी  के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर ठंडाई का वितरण किया गया।

शहर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा का विसर्जन नेवरा के बड़े तालाब में विशेष आरती के साथ,ज्योति कलश विसर्जित कर किया गया इस मौके पर भगवान झूलेलाल का पल्लह पाया गया। जिसमें शहर प्रदेश व देश के खुशहाली की कामना की गई।शोभायात्रा में सिंधी समाज के प्रमुख शमनलाल खूबचंदानी,खेमचंद विरानी,हीरानंद हरिरमानी,धनराज खत्री.शामलाल तेजवानी,हिरानद भोजवानी  श्रीचंद विरानी, भीमसेन भोजवानी,माणिक कोडवानी,सुरेश भागवानी.वासुदेव थावरानी,lसुंदर दास पंजवानी. श्यामलाल बालचंदानी.पार्षद राजेश कोटवानी,रोशन आहूजा,दिलीप निहिचलानी, मोतीराम देवानी,अवि निहिचलानी, राजेश चदानी,संजय ज्ञानचंदानी,मेघानी आयुष कोटवानी,प्रकाश मेघानी, राजकुमार वाधवानी, राजेश मंगलानी, संत तेजवानी,माधवदास निहचलानी,भागचंद गंगवानी, मयंक मेघानी, लक्ष्मण दास बालचंदानी, रूपचंद संतवानीबबलू भागवानी.महेश भागवानी,सन्नी ननवानी, जयपाल माधवनी रमेश विरानी,देवीदास देवानी,विजय भोजवानी,सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments