प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर, रायपुर और अभनपुर मेमू ट्रेन को रविवार को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर में आयोजित सभा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस ट्रेन का टिकट सिर्फ 10 रुपए है। इस दौरान नई ट्रेन की एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी गई। ट्रेन के सीबीडी स्टेशन में पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। ‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना’ गाने पर महिलाओं ने डांस भी किया।
10 रुपए में नवा रायपुर टू अभनपुर…कई हाईटेक सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए पुल में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो..2 मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PM मोदी कहा कि कांग्रेस की सरकार में भर्ती परीक्षाओं में खूब घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने घोटालों को लेकर जांच बिठाई है छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे।मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली व्यवस्था खस्ताहाल थी। हमारी सरकार बिजली प्लांट लगा रही है। आपके घरों में जीरो बैलेंस के लिए PM सोलर योजना शुरू की गई है। इसके जरिए आप बिजली बनाकर यूज के साथ बेच भी सकेंगे।
बिलासपुर में मोदी बोले-कांग्रेस सरकार में खूब घोटाले हुए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 14 नक्सलियों पर 68 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये 14 नक्सली 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी हैं। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। अब हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं।
एनकाउंटर के डर से 50 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई। 2 ग्रामीण कोयला खदान में अवैध तरीके से खनन करने गए थे। दोनों ही 25 मार्च से लापता थे। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं थी। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कोयला-खदान धंसी…मलबे में दबकर 2 की मौत
बलौदाबाजार जिले में एक बुजुर्ग महिला से 2 लाख की ठगी हुई है। नगर पंचायत रोहांसी में 72 वर्षीय प्रेमा पांडेय अपने घर के बाहर अकेली बैठी थीं। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा दिया और 2 लाख के गहने लेकर भाग गए।मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
PM आवास योजना के नाम पर ठगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 50 नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया. हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 नक्सलियों में से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
मार्च 2026 के बाद इतिहास बन जाएगा नक्सलवाद