पत्नी को सड़क पर पीटा:थाने तक बाल खींचकर ले गया;

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शराबी पति अपनी पत्नी को मारते-पीटते थाने लेकर पहुंचा। इस बीच राह चलते कुछ बाइक सवारों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया । वीडियो में आरोपी राज उरांव (24) पीड़िता का बाल खिंचकर उसे लात-घूसों से मार रहा है। थाने पहुंचने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई..है । फिलहाल  पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है, जहां दोनों की काउंसलिंग की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, होली त्योहार के दिन पीड़िता ने ससुर राकेश उरांव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बहू का कहना है कि ससुर के कहने पर पति उसे मारता है। दोनों की शादी को 3 साल हो गए दोनों  एक बच्चा भी है। इनका परिवार पोखरीपारा मानिकपुरी बस्ती में रहता है। दोनों के बीच अक्सर पीने-खाने को लेकर विवाद होता रहता है ।घटना के दो दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। तब पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 185 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन आरोपी ने फिर से झगड़ा किया।

एंकर आज मंगलवार को जब शराब के नशे में पति ने मारा तो वह घर से निकल कर थाने जा रही थी तभी रास्ते में पति उससे मारपीट करने लगा इस दौरान  लोग मूकदर्शक भी बने रहे। लेकिन घटना का वीडियो बना लिया जों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई घरेलू हिंसा की घटना देखें तो तुरंत हस्तक्षेप करें या पुलिस को सूचित करें। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *