छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरे…

वीसीएन टाइम्स
6 Min Read
चाचा ने 3 साल की भतीजी का काटा सिर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चाचा ने अपनी 3 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर शव को चूल्हे में फेंक दिया। परिवार और स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र और बलि देने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना इलाके के छातासराई गांव का है।

सीएम की मां ने सरकारी अस्पताल में कराया हेल्थ चेकअप

जब बेटा सीएम हो तो मां के लिए हर व्यवस्था आसान हो जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मां जसमनी देवी ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल का रुख किया।वे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने बिना किसी प्रोटोकॉल के सामान्य जन की तरह स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

[डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत]
रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि, कार में फंसे शवों को JCB की मदद से निकालना पड़ा।
आज मिलेगा रायपुर निगम को सभापति

रायपुर नगर निगम को आज सभापति मिल जाएगा।भाजपा के सीनियर पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में सभापति के चुनाव की प्रक्रिया होगी।इसके पहले सुबह साढ़े10 भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। यहां पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक सभापति के नाम की घोषणा करेंगे।

[हाईकोर्ट के फैसले से 5वीं-8वीं बोर्ड अब अनिवार्य नहीं]

छत्तीसगढ़ के कई निजी स्कूलों में इस साल 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं केंद्रीकृत तरीके से आयोजित नहीं की जाएंगी। लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बोर्ड परीक्षा में भाग लेगा। स्कूल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद  जारी नए आदेश जिसमें स्पष्ट किया गया है कि, प्राइवेट स्कूलों में यह परीक्षा अब अनिवार्य नहीं होगी।जो निजी स्कूल या छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें यह विकल्प मिलेगा।

रोहतास के रेड लाइट एरिया से 45 नाबालिग बरामद]

रोहतास में गुरुवार की सुबह रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमाrकर नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की रहने वाली 41 नाबालिग लड़कियां और बिहार के रोहतास के रहने वाले 4 लड़के को बरामद किया है।छापेमारी के दौरान कई डांसर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

सूरजपुर में मंत्री के पति से मारपीट;धक्का-मुक्की में कुर्ता भी फटा;]

सूरजपुर जिले के  जनपद पंचायत ओडगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।विवाद के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ हुई मारपीट में मंत्री के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े का कुर्ता भी फट गया।स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया।

पंचायत चुनाव में वोट न देने पर दबंगों की दादागिरी]

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान को लेकर दबंगई के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाम्हणसरा गांव में कुछ लोगों ने एक परिवार को अपने प्रत्याशी को वोट न देने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। साथ ही गांव से बहिष्कार करने की धमकी दी।बागबाहरा के एसडीएम उमेश कुमार साहू को जांच का जिम्मा सौंपागया है..

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ पर महिला की
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ पर महिला की मिली अधजली लाश मामले में पुलिस ने आरोपी मिलन दास को हिरासत में लिया है। आरोपी पेशे से शिक्षक है और उसका महिला के साथ अवैध संबंध था।शादी के बाद अपने पति को छोड़  शिक्षक के साथ लिव-इन में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर शिक्षक ने उसकी हत्या कर  सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था।
रायपुर में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग

रायपुर में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग की सूचना है। बताया जा रहा है कि, फायरिंग एक सेकंड हैंड कार के गैराज में हुई है। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

सिलियरी मालोद में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी पति-पत्नी की मौत

सिलियरी मलौद के पास आज एक मजदा ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी उछलकर 15 फीट दूर सड़क के किनारे जा गिरे हादसे में  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दंपति मनसा गांव  से लौटकर घर मेहरसखा जा  रहे थे। घटना के बाद 5 घंटे धरना प्रदर्शन चला रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *