वृषभ और कुंभ राशि वालों की आय में वृद्धि और नई नौकरी मिलने के यो

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

आज 4 मार्च का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको तरक्की करते देखा आपको विरोधी परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता जी की सेहत में यदि गिरावट आ गई थी, वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कर्क –आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सलाह सभी के खूब काम आएगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *