Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस के लिए अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं। सत्र के दौरान भी सवाल दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र…अब तक 1862 सवाल आए

छत्तीसगढ़ में 2 महिलाओं की हत्या कर दी गई। जशपुर में पत्नी अपने पति को बिना बताए कई दिनों से गायब थी। गुस्से में पति ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं बलौदाबाजार में अफेयर के शक में पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। मामला तुमला थाना क्षेत्र और सुहेला थाना क्षेत्र का है।

बिना बताए गायब थी…घर लौटी तो पति ने मार डाला

रायपुर के VIP रोड पर रशियन युवती के हंगामे के बाद लगातार सेक्स रैकेट पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 2 विदेशी महिलाएं और एक वकील पहले ही जेल में है।ये आरोपी अलग-अलग राज्यों के साथ विदेश से भी लड़कियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाते थे।

विदेशी सैक्स रैकेट…2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है।53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में करीब 75% वोटिंग हुई है। इस दौरान धमतरी में एक बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।सूरजपुर जिले में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी का सिर फोड़ दिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…पर्ची लेने के दौरान वोटर की मौत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक युवक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच के पास तक पहुंच गया। उसे सीएम प्रोटोकॉल का अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचते देखा तो पुलिस को शक हुआ।जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर युवक के पास से सीएम प्रोटोकॉल काआईडी कार्ड और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सीएम के मंच तक पहुंचा युवक

महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जाम से जूझना पड़ा। सबसे खराब स्थिति मिर्जापुर और लखनऊ मार्ग पर रही। यहां पर आठ से 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लगीं रहीं। वहीं, संगम से अपने घरों को लौट रहे श्रद्धालुओं को भी घंटों जाम से जूझना पड़ा। हालांकि, पिछले तीन दिन के मुकाबले शहरवासियों को जाम से थोड़ी राहत मिली है।

मिर्जापुर और लखनऊ मार्ग पर आठ किमी तक वाहनों की लंबी कतार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताकर अज्ञात व्यक्ति ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की मांग की। शक होने पर विधायक के सहयोगी ने फोन पर हुई बातचीत को रिकोर्ड कर लिया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बनकर विधायक से तीन करोड़ की मांग,

दिल्ली में 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब नए सीएम का जल्द एलान हो सकता है। खबरों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी की शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।

दिल्ली CM का नाम तय! शपथ ग्रहण की तारीख भी आई सामने
एटा के जलेसर कस्बे में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी पुलिस पर रुतबा झाड़ रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी हकीकत सामने आ गई। वर्दी उतरवाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य खराब होने पर उसको एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है।
बीवी की सहेली के घर पहुंचा था…IPS समझ छूटे पुलिस के पसीने,
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी के घर के बाहर धमाका हुआ है। यह घटना सोमवार रात बटाला के डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में हुई। घर के बाहर कम तीव्रता का बम फटा। गनीमत रही कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिसकर्मी का परिवार सुरक्षित है। यह घटना पुलिस चौकी पर नहीं, बल्कि एक पुलिसकर्मी के घर पर हुई,
गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में ब्लास्ट,पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments