सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लिव इन में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों ने डेढ़ महीने पहले मंदिर में शादी भी की थी। शादी के बाद दोनों साथ में रह रहे थे, युवती 8 महीने की गर्भवती थी प्रेमी ने प्रेमिका से कहा- ये मेरा बच्चा नहीं है। तुम्हारा किसी और से अफेयर है इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई और प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।
मामला दरिमा थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का है आरोपी अनिल सिंह यादव अपनी प्रेमिका से उम्र में 3 साल छोटे है । दोनों के बीच एक साल से लव अफेयर चल रहा था आरोपी शादी के लिए बालिग नहीं था इसलिए दोनों ने शादी नहीं की..। लेकिन अनिल सिंह यादव ने बालिग होने के बाद युवती से शादी कर ली और दोनों साथ में रहने लगे..। हालांकि प्रेमी को अपनी प्रेमिका के करैक्टर पर शक था।
28 जनवरी को करीब 8 बजे प्रेमिका ने अपने प्रेमी से कहा कि वह अपने गांव जा रही है घर से फोन आया है,,। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया प्रेमी अनिल अपनी प्रेमिका से कहने लगा कि तुम्हारे पेट में जो बच्चा है, वह उसका नहीं है. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया इसके बाद अनिल ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
बताया जाता है कि प्रेमिका के गर्भवती होने की बात को लेकर पहले भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका था…। विवाद के बाद प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी बाद में दोनों का थाने में समझौता हो गया इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। लेकिन साथ में रहने के बाद भी प्रेमी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है।
- मामले की जानकारी देते हुए सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि शव एक खेत में मिला था। उसके बाद संदिधों से पूछताछ में प्रेमी का नाम सामने आया। सख्ती से प्रेमी से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है

