रायपुर,रायपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली जीआरपी को आरक्षक की लाश रेलवे ट्रैक पर दो भाग में कटी हुई मिली …आरक्षक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ माना इलाके में किराए के घर पर रहता था। फिलहाल, आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है….।
जीआरपी थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि मृतक का नाम गंगाराम ध्रुव है पुलिस को गुरुवार रात 11 बजे के करीब सूचना मिली कि शिवनाथ एक्सप्रेस में एक व्यक्ति ने पटरी में कटकर जान दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुची जाँच में मृतक कि पहचान गंगाराम माना स्थित चौथी बटालियन में ड्राइवर के पद पर पोस्टेड थाके रूप में कि गई । घटना कि रात वह जल्दी घर चला गया था।
गंगाराम अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ माना इलाके में ही किराए के मकान में रहता था। पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में घर वालों से पूछताछ कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है

