Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़भिलाई कार ब्लास्ट का आरोपी निकला कंप्यूटर इंजीनियर:पुलिस बोली- कार मालिक से...

भिलाई कार ब्लास्ट का आरोपी निकला कंप्यूटर इंजीनियर:पुलिस बोली- कार मालिक से पत्नी का अवैध संबंध का शक

भिलाई

2 दिन पहले भिलाई में बिल्डर्स की खड़ी कार में हुए  बम ब्लास्ट के आरोप में पुलिस ने बिल्डर्स की कंपनी में काम करने वाली महिला के पति कंप्यूटर इंजीनियर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है…।उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी और मालिक के बीच अवैध संबंध है, इसके चलते मलिक को सबक सिखाने के लिए उसने उसकी कार में बम लगाकर रिमोट से उड़ा दिया था।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने घटना के बारे में बताया कि 28 जनवरी की शाम महोबिया बिल्डर्स के संचालक प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की कार में किसी ने सुतली बम के बारूद से धमाका किया था। संजय बुंदेला की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार को फोरेंसिक से जांच करवाई गई ।

अगले दिन 29 जनवरी को पुलिस को पता चला कि संजय बुंदेला की कंपनी में रामनगर की रहने वाली एक महिला असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला का पति देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है और उस पर संजय बुंदेला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था।

मामला दूसरा रूप ना ले इसके चलते महिला को नौकरी से निकाल दिया गया था..। बाद में संजय ने महिला की स्थिति पर तरस खाया और उसके कहने पर उसे दोबारा नौकरी पर रख लिया गया  इससे देवेंद्र का शक और बढ़ गया…। देवेंद्र ने संजय को कहा था कि वो उसकी पत्नी को नौकरी पर ना रखे पत्नी पर भी दबाव बनाया था कि वो वहां नौकरी ना करे.। जब पत्नी नहीं मानी तो उसने संजय बुंदेला की कार में बारूद फिट कर उसमें ब्लास्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कंप्यूटर इंजीनियर है। उसने सुतली बम के बारूद को स्टील की बॉटल में भरकर वायर से कनेक्ट किया इसके बद उसमें छोटी बैट्री लगाकर उसमें करंट सप्लाई दी।

फिर उस विस्फोटक डिवाइस को खिलौने के रिमोट से कनेक्ट कर  बनाए गए रिमोट बम को संजय बुंदेला की कार में लगा दिया इसके बाद वहां से दूर गया और रिमोट से विस्फोट कर दिया धमाका इतना तेज था कि वहां का पूरा एरिया दहल गया था।

पुलिस ने जब देवेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार किया तो उसने गोलमोल जवाब दिया इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने कहा कि उसे संजय और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने की आशंका थी। इसके चलते उसको सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला, संजय बुंदेला, प्रकाश महोबिया और अन्य कई लोगों से बयान लिया है। महिला खुद बुधवार शाम को स्मृति नगर पुलिस चौकी बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि संजय और उसके बीच केवल प्रोफेशनल रिश्ते थे। उसके पति को उसने समझाया भी था, लेकिन वो शक कर रहा था।

 

भिलाई कार ब्लास्ट का आरोपी निकला कंप्यूटर इंजीनियर:पुलिस बोली- कार मालिक से पत्नी का अवैध संबंध का शक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments