धमतरी
धमतरी के मिशन ग्राउंड में लगे क्राफ्ट बाजार में बुधवार शाम चाकूबाजी हो गई. ग्राहक बन कर आये तीन युवकों ने दो दुकानदारों पर बाजार के अंदर ही हमला कर दिया. जिस समय ये घटना हुई, उस समय कई लोग जिसमे महिलाए भी थी क्राफ्ट बाजार घूमने पहुंचे थे. घटना से बाजार में दहशत फैल गई. घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि तीन युवक शाम 6.11 बजे बाजार घूमने पहुंचे हैं. तीनों एक दुकान पर पहुंचते हैं. वहां सामान को देखते हैं फिर पसंद किए सामान को जबरदस्ती लेने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान एक युवक काउंटर के अंदर घुसता है और दुकानदार पर हमला कर देता है .
बाजार में चाकूबाजी की घटना से दूसरे व्यापारी दहशत में आ जाते है और .तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी जाती है शिकायत मिलने के कुछ देर में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है . पुलिस हमले में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त किया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी धमतरी के रिसाई पारा के रहने वाले हैं.
इस मामले पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि मिशन ग्राउंड में क्राफ्ट बाजार लगा हुआ है. वहां से व्यापारियों ने सूचना दी कि खिलेंद्र यादव और देव यादव बाजार में घूमने आये हुए थे. बाजार में लाइटर और अन्य सामान रखा हुआ था, जिसे चोरी करने की नीयत से जेब में रख लिए. व्यापारी संदीप पाल ने जब ऐसा करने से मना किया गया तो आरोपियों ने अपनी जेब से बड़ा सा चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया. व्यापारियों की रिपोर्ट पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों पर धारा 307, 115 (2), 296 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले में घायल दो दुकानदारों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

