Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप:प्रेग्नेंट हुई,  तबीयत बिगड़ने...

6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप:प्रेग्नेंट हुई,  तबीयत बिगड़ने पर हुई जांच में पता चली प्रेग्नेंसी

बलरामपुर-छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 6 वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के दो नाबालिग साथियों ने ही गैंगरेप किया है.. दरअसल हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की बार-बार तबीयत बिगड़ रही थी जब छात्रा का मेडिकल चेकअप हुआ तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट है  इसके बाद गैंगरेप का खुलासा हुआ।

जैसे ही परिजनों को इस बात का  पता चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई ..पुलिस ने मामले में दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पिछले कुछ माह से छात्रा से रेप कर रहे थे। घटना कोरंधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कोरंधा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में छात्रा कक्षा छठवीं में पढ़ती है। निजी स्कूल के संचालक का हॉस्टल भी है, जहां एक कमरे में लड़के और दूसरे में लड़कियां रहती हैं पीड़ित आदिवासी छात्रा दीपावली की छुट्टी में घर गई थी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जड़ी-बूटी से उसका उपचार कराया था और  छात्रा के स्वस्थ होने पर उसे फिर से हॉस्टल भेज दिया गया था।

लेकिन कुछ दिनों बाद छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ गई  तो डॉक्टर से उसकी जांच कराई गई, जांच के बाद उसके प्रेग्नेंट होना बताया गया.. इससे परिजन सकते में आ गए इसकी सूचना कोरंधा पुलिस को दी गई कोरंधा थाना प्रभारी विरासत कुजुर ने बताया कि छात्रा से महिला जांच अधिकारियों ने बात की तो उसने हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र और एक बाहर रहने वाले स्कूली छात्र द्वारा कुछ माह पूर्व गैंगरेप करने और कई बार अलग-अलग रेप करने की जानकारी दी,पलिस ने पूछताछ के बाद बीती रात दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी नाबालिग है।

छात्रा कितने माह से प्रेग्नेंट है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आज छात्रा की मेडिकल जांच कराई जाएगी एवं सोनोग्राफी भी होगी, ताकि प्रेग्नेंसी की अवधि का पता चल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments