कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और अधूरे काम होंगे पूरे

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

आज 29 जनवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नही कहेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने होंगे। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपका पूरा लाभ मिलेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। दान और धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर कुछ विशेष व्यक्तियों से मिल सकते हैं। आपको किसी परिजन से धोखा मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको धन लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आपकी इनकम करने से खुशी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *